खास बातें
- शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में गिरावट
- प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स में 35.79 अंकों की गिरावट
- निफ्टी भी 10,101.70 पर कारोबार करते देखे गए
मुंबई: देश के शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में बुधवार को गिरावट का रुख है. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.48 बजे 35.79 अंकों की गिरावट के साथ 32,766.65 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 16.55 अंकों की कमजोरी के साथ 10,101.70 पर कारोबार करते देखे गए.
VIDEO: शेयर बाजार के गुर : जानें कैसे काम करता है स्टॉक एक्सचेंज?
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 3.94 अंकों की गिरावट के साथ 32798.50 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 29.45 अंकों की कमजोरी के साथ 10,088.80 पर खुला.