विज्ञापन

42 साल पुराना शशि-मौसमी का रोमांटिक गाना, जिसमें ना था कोई अंतरा ना कोई मुखड़ा, अनुराधा पौडवाल ने सिर्फ गुनगुनाकर कर दिया था अमर

42 साल पहले आई फिल्म घर एक मंदिर का एक ऐसा रोमांटिक गीत, जिसमें न कोई मुखड़ा था और न ही कोई अंतरा. सिर्फ अनुराधा पौडवाल की मधुर गुनगुनाहट ने इस गाने को ऐसी पहचान दिलाई कि आज भी यह सदाबहार गीतों की सूची में शुमार है.

42 साल पुराना शशि-मौसमी का रोमांटिक गाना, जिसमें ना था कोई अंतरा ना कोई मुखड़ा, अनुराधा पौडवाल ने सिर्फ गुनगुनाकर कर दिया था अमर
शशि कपूर-मौसमी पर फिल्माया गया वो गीत, जिसमें न मुखड़ा था न अंतरा

हिंदी सिनेमा में कई ऐसे गाने बने हैं, जिन्हें सुनने के लिए शब्दों की जरूरत नहीं पड़ती. उनकी धुन ही दिल तक पहुंच जाती है. ऐसा ही एक खूबसूरत गाना फिल्म ‘घर एक मंदिर' का है, जिसमें शशि कपूर और मौसमी चटर्जी की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिली थी. इस गाने की सबसे खास बात यह है कि इसमें कोई शब्द नहीं है. पूरी धुन सिर्फ गुनगुनाहट के सहारे आगे बढ़ती है. अनुराधा पौडवाल की आवाज में सजी यह हमिंग आज भी पुराने हिंदी फिल्मी संगीत के चाहने वालों को पसंद आती है.

शशि कपूर और मौसमी चटर्जी का रोमांटिक अंदाज

इस गाने में शशि कपूर और मौसमी चटर्जी एक-दूसरे के साथ बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आते हैं. वीडियो में दोनों के बीच एक बच्चा भी बिस्तर पर सोता दिखाई देता है. गाने में न तो कोई लंबा मुखड़ा है और न ही अंतरा, बल्कि सिर्फ हमिंग के जरिए रोमांटिक माहौल तैयार किया गया है. यही इसकी सबसे अलग पहचान है. उस दौर में फिल्मों के संगीत में धुन और भावनाओं को काफी अहमियत दी जाती थी. यह गाना भी उसी दौर की संगीत की खूबसूरती को याद दिलाता है.

क्या थी फिल्म ‘घर एक मंदिर' की कहानी?

‘घर एक मंदिर' साल 1984 में रिलीज हुई थी. फिल्म का निर्देशन के. बापैया ने किया था. इसमें शशि कपूर, मौसमी चटर्जी, मिथुन चक्रवर्ती, राज किरण, रंजीता और शक्ति कपूर जैसे कलाकार नजर आए थे. फिल्म की कहानी परिवार, रिश्तों और आपसी विश्वास के इर्द-गिर्द घूमती है. इसमें दिखाया गया है कि परिवार के सदस्यों के बीच प्यार और भरोसा कितना जरूरी होता है. फिल्म में रिश्तों के साथ आने वाली मुश्किलों और पारिवारिक जिम्मेदारियों को भी दिखाया गया था.

आज भी याद आती है पुराने गानों की सादगी

फिल्म ‘घर एक मंदिर' के इस गाने की खासियत यही है कि इसे याद रखने के लिए इसके बोल याद करने की जरूरत नहीं पड़ती. सिर्फ इसकी धुन सुनकर ही इसका अंदाज पहचाना जा सकता है. अनुराधा पौडवाल की हमिंग ने इसे एक अलग एहसास दिया.

ये भी पढ़ें: छठ के रंग में रंगा पवन सिंह का नया गीत, दिखाई भारतीय संस्कृति और छठ की आस्था, रिलीज होते ही भक्तों के बीच छाया ‘उगी सुरुज देव

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shashi Kapoor, Anuradha Paudwal, Ghar Ek Mandir, Entertainmnet
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com