यह ख़बर 03 अप्रैल, 2014 को प्रकाशित हुई थी

वैश्विक बाजारों में तेजी से सेंसेक्स नई ऊंचाई पर पहुंचा

मुंबई:

वैश्विक बाजारों में तेजी के रुख के बीच पूंजी प्रवाह जारी रहने से बंबई शेयर बाजार का सूचकांक आज के शुरुआती कारोबार में 69.16 अंक की तेजी के साथ 22,620.65 अंक की नई ऊंचाई पर पहुंच गया।

बंबई शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक बीएससी-30 में कल 22,592.10 अंक पर बंद हुआ था, जो आज के शुरुआती कारोबार में 69.16 अंक अथवा 0.30 प्रतिशत की और मजबूत होकर 22,610.65 अंक की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया।

इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी 24.20 अंक अथवा 0.35 प्रतिशत की मजबूती के साथ 6,776.75 अंक पर पहुंच गया।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि वैश्विक बाजारों में तेजी के रख के बीच पूंजी प्रवाह जारी रहने से शेयर बाजार में तेजी आई।