सेंसेक्स 108 अंक और निफ्टी 35 अंक चढ़कर बंद

सेंसेक्स 108 अंक और निफ्टी 35 अंक चढ़कर बंद

प्रतीकात्मक तस्वीर

मुंबई:

सकारात्मक वैश्विक संकेतों के चलते ताजा लिवाली की वजह से बीएसई सेंसेक्स 108 अंक चढ़कर 28,532 पर और निफ्टी 35 अंक चढ़कर 8,809 पर बंद हुआ.

ब्रोकरों के मुताबिक, एशियाई बाजारों में मजबूत रूझान और निवेशकों द्वारा अपनी स्थिति का विस्तार किए जाने के बीच घरेलू वित्तीय संस्थानों की ओर से सतत लिवाली की जा रही है.

इससे पहले तीस कंपनियों के शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 102.39 अंक यानी 0.36 प्रतिशत चढ़ कर 28,525.87 अंक पर खुला. बैंकिंग और वाहन क्षेत्र के शेयरों में 0.85 प्रतिशत तक की वृद्धि देखी गई. वहीं गुरुवार के कारोबार में सेंसेक्स 28.69 अंक टूटा था. इसी तरह एनएसई का निफ्टी 23.80 अंक यानी 0.27 प्रतिशत सुधर कर 8,798.45 अंक पर खुला था.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com