सेंसेक्स 100 अंकों की मजबूती के साथ बंद

मुंबई:

देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को मजबूती दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 99.96 अंकों की मजबूती के साथ 26,686.51 पर और निफ्टी 33.40 अंकों की मजबूती के साथ 8,047.30 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 0.31 अंक की मामूली बढ़त के साथ 26,586.86 पर खुला और 99.96 अंकों या 0.38 फीसदी मजबूती के साथ 26,686.51 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,731.35 के ऊपरी और 26,379.93 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 9.70 अंकों की कमजोरी के साथ 8,004.20 पर खुला और 33.40 अंकों या 0.42 फीसदी मजबूती के साथ 8,047.30 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,061.85 के ऊपरी और 7,952.35 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी मजबूती रही। मिडकैप 76.88 अंकों की मजबूती के साथ 10,197.68 पर और स्मॉलकैप 36.50 अंकों की मजबूती के साथ 10,654.90 पर बंद हुआ।

बीएसई के 12 में से 10 सेक्टरों में मजबूती दर्ज की गई, जिनमें उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (1.18 फीसदी), वाहन (1.08 फीसदी), बैंकिंग (0.87 फीसदी), बिजली (0.73 फीसदी) और प्रौद्योगिकी (0.29 फीसदी) में सर्वाधिक मजबूती रही।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

बीएसई के दो सेक्टर तेल और गैस (0.15 फीसदी) और तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.07 फीसदी) में गिरावट दर्ज की गई।