सेंसेक्स में 118 अंकों की मजबूती, निफ्टी 38 अंक चढ़ा

मुंबई:

देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को मजबूती का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 117.94 अंकों की मजबूती के साथ 27,324.00 पर और निफ्टी 38.15 अंकों की मजबूती के साथ 8,262.35 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 27.84 अंकों की मजबूती के साथ 27,233.90 पर खुला और 117.94 अंकों या 0.43 फीसदी की मजबूती के साथ 27,324.00 पर बंद हुआ।

दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,379.57 के ऊपरी और 27,159.76 के निचले स्तर को छुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 16.10 अंकों की बढ़त के साथ 8,240.30 पर खुला और 38.15 अंकों या 0.46 फीसदी मजबूती के साथ 8,262.35 पर बंद हुआ।

दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 8,279.20 के ऊपरी और 8,212.20 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी मजबूती रही। मिडकैप 36.98 अंकों की मजबूती के साथ 10,563.92 पर और स्मॉलकैप 68.45 अंकों की मजबूती के साथ 11,040.79 पर बंद हुआ।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

बीएसई के 12 में से 8 सेक्टरों में मजबूती रही। इनमें उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.81 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.69 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.67 फीसदी), स्वास्थ्य सेवा (0.65 फीसदी) और सूचना प्रौद्योगिकी (0.65 फीसदी) सेक्टरों में सर्वाधिक मजबूती रही। बीएसई के चार सेक्टरों - रियल्टी (1.33 फीसदी), धातु में (1.05 फीसदी), बिजली (0.25 फीसदी) और तेल-गैस (0.06 फीसदी) में गिरावट रही।