ADVERTISEMENT

सेंसेक्स में 213 अंकों की गिरावट

देश के शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 213.00 अंकों की गिरावट के साथ 29,380.73 पर और निफ्टी 73.60 अंकों की गिरावट के साथ 8,922.65 पर बंद हुआ।
NDTV Profit हिंदीNDTV Profit Desk
NDTV Profit हिंदी05:24 PM IST, 04 Mar 2015NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
Follow us on Google NewsNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदी

देश के शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 213.00 अंकों की गिरावट के साथ 29,380.73 पर और निफ्टी 73.60 अंकों की गिरावट के साथ 8,922.65 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह  343.54 अंकों की तेजी के साथ 29,937.27 पर खुला और 213.00 अंकों या 0.72 फीसदी गिरावट के साथ 29,380.73 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 30,024.74 के ऊपरी और 29,289.05 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 112.90 अंकों की तेजी के साथ 9,109.15 पर खुला और 73.60 अंकों या 0.82 फीसदी गिरावट के साथ 8,922.65 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 9,119.20 के ऊपरी और 8,893.95 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट दर्ज की गई। मिडकैप 117.56 अंकों की गिरावट के साथ 10,964.27 पर और स्मॉलकैप 147.24 अंकों की गिरावट के साथ 11,381.65 पर बंद हुआ।

बीएसई के 12 में से मात्र तीन सेक्टरों स्वास्थ्य सेवाएं (1.25 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (0.90 फीसदी) और रियल्टी (0.02 फीसदी) में तेजी दर्ज की गई।

बीएसई के धातु (2.42 फीसदी), बैंकिंग (1.77 फीसदी), तेल एवं गैस (1.33 फीसदी), बिजली (1.30 फीसदी) और सूचना प्रौद्योगिकी (1.01 फीसदी) सेक्टरों में सर्वाधिक गिरावट दर्ज की गई।

NDTV Profit हिंदी
लेखकNDTV Profit Desk
NDTV Profit हिंदी
फॉलो करें
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT