पिछले 2 महीनों में कच्चा तेल काफी महंगा हुआ है लेकिन इस दौरान भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं की गई है. इसकी वजह से तेल कंपनियों पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है. ऐसा कहा जा रहा है कि कच्चा तेल महंगा होने से हुए आर्थिक नुकसान की भरपाई के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 8 से 12 रुपये तक की बढ़ोतरी की जरूरत होगी.
ये भी पढ़ें : फटाफट टैंक फुल करवा लो, 'चुनावी ऑफर' खत्म हो रहा : राहुल गांधी का केंद्र पर निशाना
फिलहाल देख लेते हैं कि देश के कुछ प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम क्या चल रहे हैं.
पेट्रोल-डीजल के मौजूदा रेट
दिल्ली: पेट्रोल – ₹95.41 प्रति लीटर; डीजल - ₹86.67 प्रति लीटर
मुंबई: पेट्रोल – ₹109.98 प्रति लीटर; डीजल – ₹94.14 प्रति लीटर
कोलकाता: पेट्रोल – ₹104.67 प्रति लीटर; डीजल – ₹89.79 प्रति लीटर
चेन्नई: पेट्रोल – 101.40 रुपये प्रति लीटर; डीजल – ₹91.43 प्रति लीटर
नोएडा: पेट्रोल – ₹95.51 प्रति लीटर; डीजल – ₹87.01 प्रति लीटर
भोपाल: पेट्रोल – ₹107.23 प्रति लीटर; डीजल – ₹90.87 प्रति लीटर
बेंगलुरु: पेट्रोल – ₹100.58 प्रति लीटर; डीजल – ₹85.01 प्रति लीटर
लखनऊ: पेट्रोल- 95.28 रुपये प्रति लीटर, डीजल- 86.80 रुपये प्रति लीटर
पटना: पेट्रोल- 106.48 रुपये प्रति लीटर, डीजल- 91.63 रुपये प्रति लीटर
चंडीगढ़: पेट्रोल – ₹94.23 प्रति लीटर; डीजल – 80.90 रुपये प्रति लीटर
जयपुर: पेट्रोल- 107.02 रुपये प्रति लीटर, डीजल- 90.66 रुपये प्रति लीटर
ऐसे चेक करें अपने शहर में तेल के दाम
देश में अंतरराष्ट्रीय कच्चा तेल बाजार के दामों के मुताबिक हर रोज ईंधन तेल के घरेलू दाम संशोधित किए जाते हैं. ये नए दाम हर रोज सुबह 6 बजे लागू हो जाते हैं. अच्छी बात है कि आप घर बैठे ईंधन की कीमत का पता कर सकते हैं. घर बैठे तेल की कीमत पता करने के लिए आपको इंडियन ऑयल मैसेज सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर SMS भेजना होगा.