Petrol Diesel Price Today: 22 मई को देश भर में पेट्रोल- डीजल की कीमतों में कटौती की गई थी.
नई दिल्ली: Petrol Diesel Price Today: देश भर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ है और कई हफ्तों से फ्यूल के दाम स्थिर बनें हुए हैं. पिछले महीने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 6 रुपये प्रति लीटर की कटौती की घोषणा की थी. सरकार के फैसले के बाद 22 मई को देश भर में पेट्रोल और डीजल के दाम कम किए गए थे और तभी से इनकी कीमत स्थिर बनीं हुई है. कटौती के बाद देशभर में पेट्रोल 9.50 रुपये और डीजल 7 रुपये प्रति लीटर सस्ता हुआ है. आइए जानते हैं कि आपके शहर में पेट्रोल और डीजल किस दाम में बिक रहा है. दरअसल अलग-अलग राज्यों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें वैट और माल ढुलाई शुल्क के आधार पर अलग होती हैं.
ये भी पढ़ें- RBI अगले हफ्ते रेपो रेट में कर सकती है 0.40 फीसदी की वृद्धि: रिपोर्ट
पेट्रोल-डीजल के दामों पर एक नजर मार लेते हैं-
| शहर | पेट्रोल | डीज़ल |
|---|
| दिल्ली | 96.72 | 89.62 |
| कोलकाता | 106.03 | 92.76 |
| मुंबई | 111.35 | 97.28 |
| चेन्नई | 102.63 | 94.24 |
| नोएडा | 96.79 | 89.96 |
| लखनऊ | 96.79 | 89.76 |
| पटना | 107.24 | 94.04 |
| जयपुर | 108.48 | 93.72 |
| स्रोत : इंडियन ऑयल |
चेक कर लीजिए अपने शहर में तेल के दाम
अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil Price) के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय किए जाते हैं. ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल (Petrol Price) और डीजल (Diesel Price) के नए रेट जारी करती हैं. आप घर बैठे भी ईंधन की कीमत का पता कर सकते हैं. घर बैठे तेल की कीमत पता करने के लिए आपको इंडियन ऑयल मैसेज सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर SMS भेजना होगा. आपका मैसेज होगा 'RSP-पेट्रोल पंप का कोड'. ये कोड आपको इंडियन ऑयल के इस पेज से मिल जाएगा.
VIDEO: तेजस्वी यादव का नीतीश सरकार पर वार, बोले- चोरी से आई चोर सरकार