Petrol, Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के दाम जारी; चेक कर लें दिल्ली, लखनऊ, पटना सहित कई शहरों के रेट

Petrol, Diesel Price Today : देश में 6 अप्रैल, 2022 के बाद से तेल के दाम स्थिर चल रहे हैं. हालांकि, इस अवधि में कच्चे तेल ने लगातार बढ़त देखी है. फिलहाल अंतरराष्ट्रीय कच्चा तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड 117 डॉलर के ऊपर चल रहा है.

Petrol, Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के दाम जारी; चेक कर लें दिल्ली, लखनऊ, पटना सहित कई शहरों के रेट

Fuel Price : तेल आयात पर मामला गर्म, पेट्रोल-डीजल के दामों में कई बदलाव नहीं. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

नई दिल्ली:

Fuel Price Today : शनिवार या 4 जून, 2022 को पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. देश में 6 अप्रैल, 2022 के बाद से तेल के दाम स्थिर चल रहे हैं. हालांकि, इस अवधि में कच्चे तेल ने लगातार बढ़त देखी है. फिलहाल अंतरराष्ट्रीय कच्चा तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड 117 डॉलर के ऊपर चल रहा है. शुक्रवार की शाम को वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड फ्यूचर 0.47 प्रतिशत घटकर 117.06 डॉलर प्रति बैरल रह गया था. कच्चे तेल में तेजी के बावजूद भारत में तेल के दाम स्थिर रखे जा रहे हैं. 

रूस से तेल आयात पर बोले विदेश मंत्री

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा में आयोजित एक सम्मेलन के दौरान संवाद सत्र में कहा कि अगर यूरोप रूस से तेल और गैस की खरीद इस तरह से करता है कि उसकी अर्थव्यवस्था पर कोई बुरा असर न पड़े तो ऐसी आजादी दूसरों के लिए भी होनी चाहिए. उनसे रूस से भारत के कच्चे तेल के आयात में नौ गुना वृद्धि संबंधी रिपोर्ट के बारे में पूछा गया था.

उन्होंने कहा कि आज, यूरोप रूस से तेल और गैस खरीद रहा है और रूस पर लगाए गए प्रतिबंधों को कुछ इस तरह तैयार किया गया है कि लोगों के कल्याण पर उसका अधिक नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़े.जयशंकर ने कहा, 'लोगों को यह समझने की जरूरत है कि यदि आप अपने बारे में विचारशील हो सकते हैं, तो निश्चित रूप से आप अन्य लोगों का भी ध्यान रख सकते हैं.'

पेट्रोल-डीजल के मौजूदा दाम

शहरपेट्रोलडीज़ल
दिल्ली96.7289.62
कोलकाता106.0392.76
मुंबई111.3597.28
चेन्नई102.6394.24
नोएडा96.7989.96
लखनऊ96.7989.76
पटना107.2494.04
जयपुर108.4893.72
स्रोत : इंडियन ऑयल

चेक कर लीजिए अपने शहर में तेल के दाम

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

देश में अंतरराष्ट्रीय कच्चा तेल बाजार के दामों के मुताबिक हर रोज ईंधन तेल के घरेलू दाम संशोधित होते हैं. ये नए दाम हर रोज सुबह 6 बजे लागू हो जाते हैं. आप घर बैठे भी ईंधन की कीमत का पता कर सकते हैं. घर बैठे तेल की कीमत पता करने के लिए आपको इंडियन ऑयल मैसेज सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर SMS भेजना होगा. आपका मैसेज होगा 'RSP-पेट्रोल पंप का कोड'. ये कोड आपको इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर मिल जाएगा.