Fuel Price Today : आज शुक्रवार यानी 3 जून, 2022 को पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी हो गए हैं और आज भी तेल के दामों में कोई बदलाव नहीं है. तेल मार्केटिंग कंपनियां लगातार फ्यूल का रिटेल प्राइस स्थिर रख रही हैं. हालांकि, पिछले कुछ महीनों में क्रूड जितना महंगा हुआ है, उसके चलते देश में पेट्रोलियम कंपनियां नुकसान उठा रही हैं. वो सरकार से राहत मांग रही हैं, ऐसे में अगले कुछ दिनों में तेल के दामों में बदलाव देखने को मिल सकता है.
गुरुवार को केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि लागत बढ़ने के बावजूद ईंधन के दाम लगभग दो महीने से स्थिर होने के साथ पेट्रोलियम कंपनियों ने नुकसान (अंडर-रिकवरी) का मुद्दा उठाना शुरू कर दिया है. पेट्रोल के मामले में यह नुकसान 17.1 रुपये प्रति लीटर, जबकि डीजल पर 20.4 रुपये लीटर पहुंच गया है. खुदरा ईंधन बेचने वाली कंपनियों ने सरकार से इस मामले में संपर्क कर ‘राहत' मांगी है.
उधर, तेल निर्यातक देशों के संगठन ओपेक और उसके सहयोगी देश जुलाई, अगस्त में कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ाकर 648,00 बैरल प्रतिदिन करेंगे. इससे सप्लाई को राहत मिल सकती है.
अगर कच्चे तेल की बात करें तो शुक्रवार को कच्चा तेल बाजार में ज्यादा कोई बदलाव नहीं था. ओपेक देशों ने तेल का उत्पादन बढ़ाने का फैसला किया है, जिसके बाद ब्रेंट क्रूड के दाम स्थिर रहे. हालांकि, बाजार में अभी यह आशंका बनी हुई है कि क्या ओपेक और सहयोगी देश रूस के तेल सप्लाई में की गई कटौती की भरपाई करने जितना तेल उत्पादन कर सकते हैं या नहीं. शुक्रवार को तड़के सुबह ब्रेंट क्रूड 117.68 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था.
अब पेट्रोल-डीजल के दामों पर एक नजर मार लेते हैं-
शहर | पेट्रोल | डीज़ल |
---|---|---|
दिल्ली | 96.72 | 89.62 |
कोलकाता | 106.03 | 92.76 |
मुंबई | 111.35 | 97.28 |
चेन्नई | 102.63 | 94.24 |
नोएडा | 96.79 | 89.96 |
लखनऊ | 96.79 | 89.76 |
पटना | 107.24 | 94.04 |
जयपुर | 108.48 | 93.72 |
स्रोत : इंडियन ऑयल |
चेक कर लीजिए अपने शहर में तेल के दाम
देश में अंतरराष्ट्रीय कच्चा तेल बाजार के दामों के मुताबिक हर रोज ईंधन तेल के घरेलू दाम संशोधित होते हैं. ये नए दाम हर रोज सुबह 6 बजे लागू हो जाते हैं. आप घर बैठे भी ईंधन की कीमत का पता कर सकते हैं. घर बैठे तेल की कीमत पता करने के लिए आपको इंडियन ऑयल मैसेज सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर SMS भेजना होगा. आपका मैसेज होगा 'RSP-पेट्रोल पंप का कोड'. ये कोड आपको इंडियन ऑयल के इस पेज से मिल जाए