Fuel Price Today : शनिवार या 4 जून, 2022 को पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. देश में 6 अप्रैल, 2022 के बाद से तेल के दाम स्थिर चल रहे हैं. हालांकि, इस अवधि में कच्चे तेल ने लगातार बढ़त देखी है. फिलहाल अंतरराष्ट्रीय कच्चा तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड 117 डॉलर के ऊपर चल रहा है. शुक्रवार की शाम को वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड फ्यूचर 0.47 प्रतिशत घटकर 117.06 डॉलर प्रति बैरल रह गया था. कच्चे तेल में तेजी के बावजूद भारत में तेल के दाम स्थिर रखे जा रहे हैं.
रूस से तेल आयात पर बोले विदेश मंत्री
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा में आयोजित एक सम्मेलन के दौरान संवाद सत्र में कहा कि अगर यूरोप रूस से तेल और गैस की खरीद इस तरह से करता है कि उसकी अर्थव्यवस्था पर कोई बुरा असर न पड़े तो ऐसी आजादी दूसरों के लिए भी होनी चाहिए. उनसे रूस से भारत के कच्चे तेल के आयात में नौ गुना वृद्धि संबंधी रिपोर्ट के बारे में पूछा गया था.
उन्होंने कहा कि आज, यूरोप रूस से तेल और गैस खरीद रहा है और रूस पर लगाए गए प्रतिबंधों को कुछ इस तरह तैयार किया गया है कि लोगों के कल्याण पर उसका अधिक नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़े.जयशंकर ने कहा, 'लोगों को यह समझने की जरूरत है कि यदि आप अपने बारे में विचारशील हो सकते हैं, तो निश्चित रूप से आप अन्य लोगों का भी ध्यान रख सकते हैं.'
पेट्रोल-डीजल के मौजूदा दाम
शहर | पेट्रोल | डीज़ल |
---|---|---|
दिल्ली | 96.72 | 89.62 |
कोलकाता | 106.03 | 92.76 |
मुंबई | 111.35 | 97.28 |
चेन्नई | 102.63 | 94.24 |
नोएडा | 96.79 | 89.96 |
लखनऊ | 96.79 | 89.76 |
पटना | 107.24 | 94.04 |
जयपुर | 108.48 | 93.72 |
स्रोत : इंडियन ऑयल |
चेक कर लीजिए अपने शहर में तेल के दाम
देश में अंतरराष्ट्रीय कच्चा तेल बाजार के दामों के मुताबिक हर रोज ईंधन तेल के घरेलू दाम संशोधित होते हैं. ये नए दाम हर रोज सुबह 6 बजे लागू हो जाते हैं. आप घर बैठे भी ईंधन की कीमत का पता कर सकते हैं. घर बैठे तेल की कीमत पता करने के लिए आपको इंडियन ऑयल मैसेज सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर SMS भेजना होगा. आपका मैसेज होगा 'RSP-पेट्रोल पंप का कोड'. ये कोड आपको इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर मिल जाएगा.