खास बातें
- आहलूवालिया ने कहा कि समय आ गया है कि सरकार राजकोषीय घाटे को कम करने के लिए सब्सिडी में बड़ी कटौती करे।
नई दिल्ली: योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह आहलूवालिया ने कहा कि समय आ गया है कि सरकार राजकोषीय घाटे को कम करने के लिए सब्सिडी में बड़ी कटौती करे। उन्होंने यहां इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ डेवलपमेंट रिसर्च में कहा, समय आ गया है कि सब्सिडी की तरफ (सब्सिडी ओरिएंटेड) राजकोषीय घाटे को ठीक किया जाएगा ताकि हम राजकोषीय घाटे में कुछ गुणवत्तापरक कमी कर पाएं। कोयला तथा तेल कीमतों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि देश तेजी से आगे तभी बढ़ पायेगा जब वह अपनी उर्जा कीमतों को वैश्विक कीमतों से जोड़ेगा। सरकार तेल विशेषकर डीजल, रसोई गैस तथा केरोसीन पर भारी सब्सिडी देती है।