यह ख़बर 05 अगस्त, 2014 को प्रकाशित हुई थी

माइक्रोमैक्स देश का शीर्ष मोबाइल ब्रांड

फाइल फोटो

नई दिल्ली:

बिक्री के मामले में माइक्रोमैक्स मौजूदा कारोबारी साल की दूसरी तिमाही में सैमसंग को पीछे छोड़ते हुए देश की सबसे बड़ी हैंडसेट विक्रेता कंपनी बन गई है। यह बात एक अध्ययन में सामने आई।

प्रौद्योगिकी बाजार पर सर्वेक्षण करने वाली कंपनी काउंटर रिसर्च द्वारा किए गए सर्वेक्षण के मुताबिक आलोच्य अवधि में सर्वाधिक 16.6 फीसदी मोबाइल बिक्री माइक्रोमैक्स ने की और उसके बाद 14.4 फीसदी बिक्री सैमसंग ने की।

स्मार्टफोन बाजार में हालांकि 25 फीसदी हिस्सेदारी के साथ सैमसंग अव्वल स्थान पर काबिज है और माइक्रोमैक्स दूसरे स्थान पर है।

रिपोर्ट में कहा गया है, "दूसरी तिमाही में स्मार्टफोन बाजार का साल-दर-साल आधार पर 68 फीसदी विस्तार हुआ। इस दौरान देश में कुल मोबाइल फोन बिक्री में दो-तिहाई योगदान घरेलू कंपनियों का रहा, जबकि स्मार्टफोन बाजार में आधे से अधिक बिक्री घरेलू कंपनियों ने की।"

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

समग्र मोबाइल फोन बाजार का इस दौरान महज दो फीसदी विस्तार हुआ। बिक्री के लिहाज से माइक्रोमैक्स दुनिया में 10वां सबसे बड़ा ब्रांड है।