कार खरीदने वालों के लिए बुरी ख़बर, मारुति ने 32,000 रुपये तक कीमतें बढ़ाईं

मारुति की कारें

नई दिल्ली:

देश की सबसे बड़ी कार बनाने वाली कंपनी मारुति सुज़ुकी ने अपनी गाड़ियों के दाम में करीब 32,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की घोषणा है, कंपनी की ओर से ये बढ़ोतरी Excise Duty यानि उत्पाद शुल्क में  छूट के खत्म होने की वजह से की गई है।

मारुति से पहले ह्यूंदेई और जनरल मोटर्स ने भी अपनी गाड़ियों के कीमतें बढ़ाने की घोषणा की है। 1 जनवरी को उत्पाद शुल्क में मिली छूट की मियाद पूरी होने गई है जिसके बाद कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। कंपनी ने लगभग अपने हर मॉडल के दाम बढ़ाए हैं जो इस तरह से हैं...

1. मारुति आल्टो- 8,500 से लेकर 12,700 रुपये
2. वैगन.आर- 12,500 से लेकर 15,700 रुपये
3. मारुति स्विफ्ट- 5,850 से लेकर 25,150 रुपये
4. डिज़ायर- 17,500 से लेकर 26,650 रुपये
5. सियाज़ की क़ीमत 31,600 रुपये

नए साल की शुरुआत में मारुति कंपनी की तरफ से आयी ये घोषणा कार खरीदारों की जेबों पर निस्संदेह भारी पड़ने वाली है।
 

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com