यह ख़बर 07 अप्रैल, 2013 को प्रकाशित हुई थी

महिंद्रा की बड़ी इलेक्ट्रिक कार लाने की योजना

खास बातें

  • अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार ई2ओ को सफलतापूर्वक पेश करने के बाद वाहन क्षेत्र की प्रमुख कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा बड़ी कार के लिए एक नए प्लेटफॉर्म पर काम कर रही है।
नई दिल्ली:

अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार ई2ओ को सफलतापूर्वक पेश करने के बाद वाहन क्षेत्र की प्रमुख कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा बड़ी कार के लिए एक नए प्लेटफॉर्म पर काम कर रही है। इसका उपयोग उसकी कोरियाई सहयोगी कंपनी सांगयोंग मोटर भी कर सकेगी।

एमएंडएम के अध्यक्ष (ऑटोमोटिव एंड कृषि उपकरण क्षेत्र) पवन गोयनका ने कहा, मार्च में ई2ओ पेश किए जाने के बाद अब हमने नए इलेक्ट्रिक वाहन मंच का विकास शुरू किया है। यह बड़ी कार के लिए होगा। कंपनी एमएंडएम की इलेक्ट्रिक कार इकाई महिंद्रा रेवा के बेंगलुरु केंद्र के प्रस्तावित प्लेटफार्म के डिजाइन और विकास पर काम कर रही है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

गोयनका ने बगैर ब्योरा दिए कहा, यह अगले दौर का वाहन होगा। इसमें कई साल लगेंगे। उन्होंने हालांकि यह नहीं बताया कि कंपनी इस नए अनुसंधान केंद्र के विकास पर कितना खर्च कर रही है।