विज्ञापन

आशा पारेख बर्गर खा रही हैं, मधुबाला लाइव चैट तो मीना कुमारी पहुंची लाइब्रेरी, सुनहरे दौर की हसीनाओं का AI वीडियो वायरल

बॉलीवुड के सुनहरे दौर की अभिनेत्रियों का क्रेज फैंस के बीच आज भी बरकररार है. उन्हें देखना सुनना और जानना फैंस आज भी पसंद करते हैं. चाहे उनकी फिल्में हों या गाने आज भी देखे सुने जाते हैं. AI के दौर में इन एक्ट्रेसेस के वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिन्हें देख कर फैंस पुरानी यादों में खो जाते हैं.

आशा पारेख बर्गर खा रही हैं, मधुबाला लाइव चैट तो मीना कुमारी पहुंची लाइब्रेरी, सुनहरे दौर की हसीनाओं का AI वीडियो वायरल
सुनहरे दौर की हसीनाओं का AI वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के सुनहरे दौर की अभिनेत्रियों का क्रेज फैंस के बीच आज भी बरकररार है. उन्हें देखना सुनना और जानना फैंस आज भी पसंद करते हैं. चाहे उनकी फिल्में हों या गाने आज भी देखे सुने जाते हैं. AI के दौर में इन एक्ट्रेसेस के वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिन्हें देख कर फैंस पुरानी यादों में खो जाते हैं. इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ये एक्ट्रेस इंस्टाग्राम पर लाइव नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया पर लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं. इस वीडियो में पुराने दौर की अभिनेत्रियों को आज की दुनिया में दिखाया गया है, जहां वे बिल्कुल आज के इन्फ्लुएंसर्स की तरह अपने फैंस से बातचीत कर रही हैं. क्लिप में आशा पारेख इंस्टाग्राम पर लाइव आकर बर्गर खाती दिख रही हैं, जबकि मधुबाला लाइव चैट पर अपने फैंस से बात कर रही हैं. वीडियो में नंदा को लाइव स्ट्रीम के दौरान एक बच्ची के लिए टेडी बियर खरीदते, मीना कुमारी को बुकशॉप से ​​लाइव, नरगिस को पैंट्री वर्कर की टिफिन भरने में मदद करते और सिमी गरेवाल को एक होस्ट के साथ पॉडकास्ट पर देखा जा सकता है.

वीडियो में कई और अभिनेत्रियां भी शामिल हैं, जिसने फैंस की कल्पना को एक नए स्तर पर पहुंचा दिया है. इसे अब तक 35,000 से ज्यादा बार देखा जा चुका है और कई यूजर्स इस कॉन्सेप्ट और एडिटिंग की तारीफ कर रहे हैं.  इसे इस कैप्शन के साथ शेयर किया गया है. "सोचिए, अगर पुराने दौर की बॉलीवुड अभिनेत्रियां अचानक आज की दुनिया में आ जाएं और अपने फैंस के साथ लाइव आएं... तो सोशल मीडिया पर तहलका मच जाएगा." इस वीडियो को देखकर कई सोशल मीडिया यूजर्स पुरानी यादों में खो गए. कई लोगों ने कहा कि काश वे इन मशहूर हस्तियों से ऑनलाइन बातचीत कर पाते.

यह भी पढ़ें- 'बेबी डॉल' फेम कनिका कपूर की टूटी दूसरी शादी, 4 साल बाद पति गौतम हाथीरमानी से हुईं अलग

एक यूजर ने हिंदी में लिखा, "उस दौर का जादू आज भी कायम है. अगर ये लोग सोशल मीडिया पर होते, तो तहलका मच जाता." एक अन्य यूजर ने लिखा की कि उनका आकर्षण और शालीनता हमेशा बनी रहेगी और उन्हें लाइव देखने से पुरानी यादें फिर से ताजा हो जातीं. कई लोगों ने इन सितारों के सदाबहार आकर्षण की तारीफ की. एक यूजर ने सिमी गरेवाल को "असली OG पॉडकास्टर" कहा, जबकि दूसरे ने उन्हें "एवरग्रीन ब्यूटी" बताया. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Asha Parekh, Asha Parekh Newss, Madhubala, Madhubala News, Meena Kumari
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com