IPO मार्केट में हलचल, इस महीने पांच फार्मास्यूटिकल कंपनियां ला रहीं आईपीओ, 8,000 करोड़ से ज्यादा जुटने की उम्मीद

Pharma IPOs : इस महीने पांच फार्मा और हेल्थकेयर कंपनियां आईपीओ ला रही हैं. निवेश बैंकरों का अनुमान है कि ये पांच कंपनियां इस महीने सार्वजनिक निर्गमों के जरिये कुल मिलाकर 8,300 करोड़ रुपये से ज्यादा सकती हैं.

IPO मार्केट में हलचल, इस महीने पांच फार्मास्यूटिकल कंपनियां ला रहीं आईपीओ, 8,000 करोड़ से ज्यादा जुटने की उम्मीद

IPO News : इस महीने रहेगी आईपीओ बाजार में बड़ी हलचल. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

मुंबई:

स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में निवेशकों की भारी दिलचस्पी को देखते हुए पांच दवा कंपनियां अगले कुछ हफ्तों में आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये 8,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का कोष जुटाएंगी. इस लिस्ट में बैन कैपिटल समर्थित एमक्योर फार्मा का 4,000 करोड़ रुपये का आईपीओ, विजया डायग्नोस्टिक सेंटर का 1,500 करोड़ रुपये का आईपीओ, कृष्णा डायग्नोस्टिक्स का 1,200 करोड़ रुपये का आईपीओ, मुंबई की थोक दवा निर्माता सुप्रिया लाइफसाइंसेज का 1,200 रुपये रुपये का आईपीओ, और विंडलास बायोटेक का 400 करोड़ रुपये का आईपीओ शामिल है.

निवेश बैंकरों का अनुमान है कि ये पांच कंपनियां इस महीने सार्वजनिक निर्गमों के जरिये कुल मिलाकर 8,300 करोड़ रुपये से ज्यादा सकती हैं.

IPO बाजार में रहेगी खूब हलचल, 80,000 करोड़ रुपये जुटाने की उम्मीद में उतर रही हैं 40 कंपनियां

शेयर बाजारों के पास उपलब्ध आंकड़े के मुताबिक, इस वित्त वर्ष में अब तक 12 कंपनियों ने आईपीओ से 27,000 करोड़ रुपये जुटाए हैं तथा 70,000 करोड़ रुपये के और आईपीओ प्रक्रियारत हैं. इसके उलट पूरे वित्त वर्ष 2020-21 में केवल 30 आईपीओ ने 31,277 करोड़ रुपये जुटाए थे.

इन दवा कंपनियों के अलावा, देवयानी इंटरनेशनल और एक्सक्सारो टाइल्स के आईपीओ चार अगस्त को खुल रहे हैं. साथ ही पेटीएम, मोबिक्विक, पॉलिसीबाजार, कारट्रेड, डेल्हीवरी और नायका जैसी उपभोक्ता-केंद्रित कंपनियों के निर्गम भी जल्द ही खुलेंगे. बाजार के जानकारों के मुताबिक, बाकी साल के लिए 40 और आईपीओ पंक्ति में हैं, जो 70,000 करोड़ रुपये जुटाने की कोशिश कर रहे हैं.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

चालू वित्त वर्ष के पहले चार महीने में 12 कंपनियों ने आईपीओ के जरिए 27,052 करोड़ रुपये जुटाए हैं.