यह ख़बर 07 जून, 2013 को प्रकाशित हुई थी

विजय माल्या ने कर्मचारियों का वेतन देने में जताई असमर्थता

खास बातें

  • किंगफिशर एयरलाइंस के अध्यक्ष विजय माल्या ने अपने हड़ताली कर्मचारियों से कहा कि उनके बकाये वेतन का भुगतान करने के लिए उनके पास धन नहीं है।
मुम्बई:

किंगफिशर एयरलाइंस के अध्यक्ष विजय माल्या ने अपने हड़ताली कर्मचारियों से कहा कि उनके बकाये वेतन का भुगतान करने के लिए उनके पास धन नहीं है।

माल्या ने बताया जाता है कि हड़ताल कर्मचारियों से कहा, ‘मेरे पास आपके बकाये वेतन का भुगतान करने के लिए धनराशि नहीं है क्योंकि मैं यूनाइटेड स्पिरिट्स-डियाजियो सौदे से प्राप्त धनराशि का इस्तेमाल नहीं कर सकता। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने इस पर रोक लगा रखी है।’ परिचालन बंद कर चुकी एयरलाइन के कर्मचारी बृहस्पतिवार से किंगफिशर हाउस में भूख हड़ताल पर हैं। वे वेतन भुगतान की मांग कर रहे हैं जो उन्हें पिछले साल अगस्त से नहीं दिया गया है।

माल्या ने कर्मचारियों से कहा कि एयरलाइन के मुख्य कार्यकारी संजय अग्रवाल उनके साथ बैठक करेंगे।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

बहरहाल कर्मचारियों ने कहा कि माल्या के साथ उनकी पिछली बैठक में कोई नतीजा नहीं निकला और वे अपनी भूख हड़ताल जारी रखेंगे।