विज्ञापन

Homemade Facewash: घर पर मौजूद चीजों से बनाएं नेचुरल फेसवॉश, निखर जाएगी स्किन, चमकेगा चेहरा

आज हम आपको घर पर नेचुरल फेसवॉश बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं. इसमें किसी तरह का केमिकल का प्रयोग नहीं किया गया है जिसके चलते साइड इफेक्ट का खतरा कम हो जाता है.

Homemade Facewash: घर पर मौजूद चीजों से बनाएं नेचुरल फेसवॉश, निखर जाएगी स्किन, चमकेगा चेहरा
घर पर नेचुरल फेसवॉश कैसे बनाएं?
Photo Credit: NDTV

चेहरे को साफ और खूबसूरत बनाए रखने के लिए रोजाना फेसवॉश करना बेहद जरूरी माना जाता है. माना जाता है कि दिन में 2 बार फेसवॉश करने से स्किन स्वस्थ बनी रहती है और निखार आता है. अधिकतर लोग बाजार में मिलने वाला फेसवॉश का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन इनमें मौजूद केमिकल से साइड इफेक्ट का खतरा बना रहता है. कई बार गलत फेसवॉश यूज करने से स्किन पर पिंपल्स, कील-मुंहासे आने लगते हैं. ऐसे में कुछ घरेलू नुस्खे ही बहुत फायदेमंद साबित होते हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको घर पर नेचुरल फेसवॉश बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं. इसमें किसी तरह का केमिकल का प्रयोग नहीं किया गया है जिसके चलते साइड इफेक्ट का खतरा कम हो जाता है. 

नेचुरल होममेड फेसवॉश बनाने के लिए सामग्री

  • बेसन
  • चंदन पाउडर
  • मुल्तानी मिट्टी
  • कस्तूरी हल्दी
  • चावल का आटा

कैसे बनाएं?

इस होममेड फेसवॉश को बनाना बहुत ही ज्यादा आसान है. इसके लिए आप एक बर्तन में 2 चम्मच बेसन, 2 चम्मच चंदन पाउडर, 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी, 1 चम्मच कस्तूरी हल्दी और 1 चम्मच चावल का आटा डालें. इन सब चीजों को अच्छे से मिलाएं और एक एयर टाइट कंटेनर में रख लें. इसे इस्तेमाल करने के लिए आप पाउडर में जरूरत अनुसार गुलाबजल डालें और एक पेस्ट तैयार कर लें. इसके अलावा अगर आपकी स्किन ड्राय रहती है तो आप दूध भी डाल सकते हैं. अब आपका नेचुरल फेसवॉश तैयार है.

कैसे करें इस्तेमाल?

इस नेचुरल फेसवॉश को इस्तेमाल करने के लिए आप इस पेस्ट को चेहरे पर हल्के हाथों से लगाएं. फिर 15-20 मिनट के लिए लगा रहने दें. इसके बाद साफ और ठंडे पानी से चेहरे को धो लें. 

क्या हैं फायदे?

इस नेचुरल फेसवॉश में ऐसी चीजों का इस्तेमाल किया गया है जो स्किन को अच्छे से साफ करने में मदद करती हैं. साथ ही इसके नियमित इस्तेमाल से आपकी त्वचा ग्लोइंग बनेगी, टैनिंग दूर होगी और चेहरे पर निखार आएगा. ध्यान रहे कि आप इस फेसवॉश को इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें. 

यह भी पढ़ें: Independence Day 2026: 15 अगस्त पर दिखना है स्टाइलिश, तो बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के इन लुक्स को करें रीक्रिएट

यह भी पढ़ें: Hariyali Teej Mehndi: 15 अगस्त को मनाई जाएगी हरियाली तीज, यहां देखें तीज स्पेशल मेहंदी डिजाइन्स की Photos

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News, Beauty
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com