यह ख़बर 28 मई, 2011 को प्रकाशित हुई थी

चालू सत्र में गेहूं की रिकॉर्ड खरीद

खास बातें

  • भारतीय खाद्य निगम ने कहा है कि पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में अधिक खरीद की बदौलत यह रिकॉर्ड बना है।
New Delhi:

चालू सत्र के दौरान गेहूं की खरीद अब तक दो करोड़ 54 लाख टन हो गई है, जो एक नया रिकॉर्ड है। भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के बयान में कहा गया है कि पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में अधिक खरीद की बदौलत यह रिकॉर्ड बना है। इससे पहले 2009-10 में दो करोड़ 53 लाख टन गेहूं की खरीद हुई थी, जो एक कीर्तिमान था। पंजाब में अभी तक एक करोड़ 9 लाख टन गेहूं तथा हरियाणा में 68 लाख टन गेहूं की खरीद हुई है। मध्य प्रदेश ने 44 लाख टन तथा उत्तर प्रदेश और राजस्थान ने क्रमश: 20.5 लाख टन और 10.3 लाख टन का योगदान किया है। वर्ष 2011-12 में गेहूं के आठ करोड़ 42 लाख टन के रिकॉर्ड उत्पादन के अनुमान को देखते हुए इस बार दो करोड़ 62 लाख टन की खरीद का लक्ष्य है। सरकार चालू सत्र में किसानों को 1,170 रुपये प्रति क्विंटल का भुगतान कर रही है, जिसमें 50 रुपये का बोनस शामिल है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com