यह ख़बर 02 मई, 2011 को प्रकाशित हुई थी

कपड़ा उद्योग को राशि वितरण के लिए दिशा-निर्देश

खास बातें

  • सरकार ने कपड़ा उद्योग को प्रौद्योगिकी उन्नयन कोष योजना के तहत ब्याज सब्सिडी राशि आवंटित के लिए नए दिशा-निर्देश जारी कर दिए।
New Delhi:

सरकार ने कपड़ा उद्योग को प्रौद्योगिकी उन्नयन कोष योजना (टफ्स) के तहत ब्याज सब्सिडी राशि आवंटित के लिए नए दिशा-निर्देश जारी कर दिए। यह 1,972 करोड़ रुपये की राशि 28 अप्रैल 2011 से 31 मार्च 2012 के दौरान आवंटित की जानी है। उल्लेखनीय है कि टफ्स कपड़ा मंत्रालय की प्रमुख ब्याज सब्सिडी योजना है। मंत्रालय का कहना है कि 1,972 करोड़ रुपये की अतिरिक्त ब्याज सब्सिडी से इन क्षेत्रों में 46,900 करोड़ रुपये का नया निवेश होगा।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com