नई दिल्ली: सरकार ने गुरुवार को बताया कि दिल्ली विकास प्राधिकरण के करीब 8500 आवंटियों ने अपने फ्लैट वापस लौटा दिए हैं। इस आवासीय योजना में मकान लौटाने वाले ये करीब एक तिहाई आवंटी हैं।
यह भी पढ़ें
DDA की 1287 फ्लैट वाली नागरिक आवास योजना, आज से बुकिंग शुरु, जानें खासियत और कीमत
दिल्ली में 80 लाख लोगों के लिए नया शहर, नरेला, रोहिणी, महरौली, छतरपुर, सतबारी तक 70 गांव दायरे में, मास्टर प्लान 2047 की पूरी डिटेल
दिल्ली में 20 लाख नए फ्लैट बनेंगे... द्वारका, नरेला, बवाना, वसंत कुंज से घिटोरनी तक इतनी होंगी कीमतें
शहरी विकास राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो ने एक सवाल के लिखित जवाब में राज्यसभा को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डीडीए ने सूचित किया है कि आवासीय योजना 2014 के तहत जिन लोगों को फ्लैट आवंटित किया गया था उनमें से करीब 8500 ने अपने फ्लैट लौटा दिए हैं।
उन्होंने बताया कि अधिकतर मामलों में आवंटियों ने फ्लैट लौटाने का कोई विशिष्ट कारण नहीं बताया है। उन्होंने बताया कि डीडीए ने सूचित किया है कि आर्थिक रूप से कमजोर श्रेणी के लिए बनाए जाने वाले फ्लैटों में से कई को निम्न आय वर्ग की आवासीय योजना में तब्दील किया जाएगा।