विज्ञापन

Suvendu Adhikari Net Worth: सादा जीवन, न कार-बाइक, न ज्‍वैलरी... बंगाल के BJP लीडर शुभेंदु अधिकारी कितने अमीर हैं?

Suvendu Adhikari How much Rich: हलफनामे से पता चला है कि उनके पास तीन घर और कई जगह जमीन हैं. इनमें दो कृषि भूखंड भी शामिल हैं. उन्होंने अपने हलफनामे में यह भी बताया कि उनके नाम पर कोई कार नहीं है. 

Suvendu Adhikari Net Worth: सादा जीवन, न कार-बाइक, न ज्‍वैलरी... बंगाल के BJP लीडर शुभेंदु अधिकारी कितने अमीर हैं?
Suvendu Adhikari कितने अमीर हैं?

पश्चिम बंगाल के अब तक के चुनावी नतीजों से साफ है कि यहां कमल खिलने जा रहा है और BJP की सरकार बनने जा रही है. इस जीत के पीछे शुभेंदु अधिकारी को बड़ा चेहरे के तौर पर देखा जा रहा है, जो कभी ममता बनर्जी के प्रमुख सिपहसालार हुआ करते थे और बाद में बीजेपी में आ गए. पिछले विधानसभा चुनाव में शुभेंदु ने ममता बनर्जी को हराया था और इस बार भी भवानीपुर सीट पर कड़ी टक्‍कर देते दिखे हैं. नंदीग्राम सीट पर भी वो बढ़त बनाए हुए हैं. शुभेंदु अधिकारी की संपत्ति की बात करें तो चुनाव आयोग को सौंपे गए हलफनामे के मुताबिक, शुभेंदु घोषित रूप से बाकी नेताओं की तरह बहुत रईस नहीं हैं. 

कितनी है शुभेंदु अधिकारी की संपत्ति? 

शुभेंदु अधिकारी को लगभग करोड़पति कहा जा सकता है, जिनकी कुल संपत्ति 2021 के चुनावी हलफनामे के अनुसार 1,05,52,749 रुपये है. वे पूरी तरह से कर्जमुक्‍त हैं. अपने हलफनामे में उन्होंने किसी भी बकाया ऋण या देनदारी, और किसी भी GST बकाये, इनकम टैक्‍स या अन्य बकाया की जानकारी नहीं दी है. 

आयकर रिटर्न के अनुसार, शुभेंदु अधिकारी की कमाई पिछले पांच वर्षों में लगातार बढ़ी है, जो वित्त वर्ष 2020-21 में लगभग 8.13 लाख रुपये से बढ़कर वित्त वर्ष 2024-25 में लगभग 17.38 लाख रुपये हो गई है. 

Latest and Breaking News on NDTV

चल और अचल संपत्ति 

शुभेंदु के पास 46 लाख रुपये की अचल संपत्ति है, जबकि उनकी चल संपत्ति 59 लाख रुपये से अधिक की थी.  इनमें LIC पॉलिसीज, बॉन्ड और शेयरों में निवेश शामिल था. उन्होंने उस समय अपने पास 5,000 रुपये नकद होने की घोषणा की थी. 

हलफनामे से पता चला है कि उनके पास तीन घर और कई जगह जमीन हैं. इनमें दो कृषि भूखंड भी शामिल हैं. उन्होंने अपने हलफनामे में यह भी बताया कि उनके नाम पर कोई कार नहीं है. 

ये भी पढ़ें: थलपति विजय की कार कलेक्‍शन: एक्‍टर और TVK लीडर के पास करोड़ों की गाड़ियां, BMW से Rolls-Royce तक देखें 5 तस्‍वीरें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Suvendu Adhikari Networth, Suvendu Adhikari Net Worth, BJP Leader Suvendu Adhikari, Suvendhu Adhikari TMC Exit, West Bengal Elections Result 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com