विज्ञापन

'नॉर्मल नहीं प्रीमियम पेट्रोल बेचें', सेल बढ़ाने के दबाव के बाद डीलर्स संघ ने HPCL को लिखा लेटर

Dealers Association Writes to HPCL: पेट्रोल पंप चलाने वाले डीलर्स के संगठन ने HPCL को चिट्ठी लिखकर शिकायत की है कि उनके क्षेत्रीय ऑफिस उन पर महंगा पावर पेट्रोल बेचने का दबाव बना रहे हैं.

'नॉर्मल नहीं प्रीमियम पेट्रोल बेचें', सेल बढ़ाने के दबाव के बाद डीलर्स संघ ने HPCL को लिखा लेटर

Dealers Association Writes to HPCL: पेट्रोल पंप चलाने वाले डीलर्स के एक संगठन ने कहा है कि हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) उन पर दबाव बना रही है कि वे ग्राहकों को नॉर्मल पेट्रोल की बजाय महंगा पावर पेट्रोल बेचें. डीलर्स ने इस बात की शिकायत कंपनी को चिट्ठी लिखकर की है और मांग की है कि इस मामले में तुरंत दखल दे, जिससे ग्राहकों को ऑप्शन मिल सके.

महंगा पेट्रोल बेचने का आरोप

एनडीटीवी प्रॉफिट को मिले लेटर के अनुसार, पेट्रोल पंप डीलर्स ने आरोप लगाया है कि कंपनी के रीजनल ऑफिस की तरफ से उन पर महंगा पावर पेट्रोल ज्यादा बेचने का दबाव डाला जा रहा है. इसके लिए सस्ते नॉर्मल पेट्रोल की सप्लाई जानबूझकर कम कर दी जाती है, जिससे डीलर्स के पास ग्राहकों को महंगा पेट्रोल बेचने के अलावा कोई और ऑप्शन नहीं रहता.

आम नागरिक पर ज्यादा खर्चे का बोझ

इस लेटर में कहा गया है कि कुछ पेट्रोल पंप डीलर्स को कहा जा रहा है कि वो ग्राहकों को साधारण पेट्रोल की जगह महंगा पावर पेट्रोल खरीदने के लिए जोर दें. डीलर्स का कहना है कि इससे ग्राहकों पर अलग से पैसा खर्च करने का दबाव पड़ता है, क्योंकि पावर पेट्रोल आम पेट्रोल से ज्यादा महंगा होता है.

डीलर्स संगठन का कहना है कि ये काम एसेंशियल कमोडिटी एक्ट के नियमों के खिलाफ है. उनके अनुसार, ग्राहकों को अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से पेट्रोल चुनने की आजादी होनी चाहिए. लेकिन आरोप है कि सस्ता पेट्रोल कम उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे लोगों को मजबूरी में महंगा पावर पेट्रोल खरीदना पड़ रहा है.

HPCL की तरफ से नहीं आया कोई जवाब

डीलर्स ने HPCL को लिखे लेटर में कहा कि कंपनी इस मामले की जल्दी जांच करे. साथ ही यह भी ध्यान रखे कि पेट्रोल पंप पर नॉर्मल पेट्रोल की सही मात्रा में उपलब्धता बनी रहे और डीलर्स पर महंगा पेट्रोल बेचने का कोई दबाव ना बनाया जाए. दूसरी तरफ अभी तक इस मामले पर HPCL की तरफ से कोई आधिकारिक जवाब नहीं आया है.

हर महीने हो रहा 30 हजार करोड़ का नुकसान

न्यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट के अनुसार ईरान, इजरायल-अमेरिका युद्ध के बाद भारत की सरकारी तेल कंपनियों को लगभग हर दिन 700-1,000 करोड़ रुपए का नुकसान हो रहा है. महीने के अनुसार देखें तो करीब 30,000 करोड़ रुपए. ऐसे में अब इस तरह की खबरें सामने आ रहीं हैं.

ये भी पढ़ें- Gold, Silver Rate Today LIVE: तेजी के बाद फिर सस्ता हुआ सोना-चांदी, पैसा लगाने से पहले जान लें ताजा भाव

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com