विज्ञापन

'अमेरिका-ईरान जंग रुक जाए, फिर भी रुपया नीचे जाएगा', BofA के राहुल बाजोरिया ने दी बड़ी चेतावनी

BofA सिक्योरिटीज के राहुल बाजोरिया ने कहा कि भारतीय रुपया कमजोर होकर डॉलर के मुकाबले 99 के रिकॉर्ड लो लेवस तक पहुंच सकता है. उनका कहना है कि मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है. इसी वजह से साल 2026 में देश का राजकोषीय घाटा बढ़कर करीब 5% तक पहुंच गया.

'अमेरिका-ईरान जंग रुक जाए, फिर भी रुपया नीचे जाएगा', BofA के राहुल बाजोरिया ने दी बड़ी चेतावनी
BofA सिक्योरिटीज के राहुल बाजोरिया ने रुपये की गिरावट को लेकर बड़ी बात कही है.

अमेरिका-ईरान के बीच चल रहे टेंशन का असर कई देशों की अर्थव्यवस्था पर पड़ा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से कच्चे तेल की कीमतें आसमान पर पहुंच गईं, नतीजन भारत जैसे देश जो तेल का आयात करते हैं, उनकी करेंसी पर दबाव बढ़ गया. देश के रुपये की बात करें तो जब से जंग शुरू हुई है ये डॉलर के मुकाबले लगातार कमजोर हो रहा है. इसी समस्या पर बैंक ऑफ अमेरिका सिक्योरिटीज के इंडिया एंड आसियान इकोनॉमिक रिसर्च के हेड राहुल बाजोरिया ने एनडीटीवी प्रॉफिट से बात की. उन्होंने कहा कि अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया गिरकर 99 के स्तर तक पहुंच सकता है. भले ही अमेरिका और ईरान के बीच का तनाव खत्म हो जाता है, तब भी रुपये में सुधार की गुंजाइश कम है.

राजकोषीय घाटा 5% के पार

राहुल बाजोरिया ने बताया कि इस साल 2026 में देश की मैक्रोइकॉनॉमिक्स पर प्रेशर देखा जा रहा है. सरकार का फिस्कल डेफिसिट बढ़कर जीडीपी के 5% के पार निकल गया है. ये आंकड़ा सरकार के पिछले बजटीय अनुमान 4.5% से ज्यादा है. सरकारी कर्ज, सब्सिडी का बढ़ता बोझ, मिडिल ईस्ट की स्थिति की वजह से फिस्कल डेफिसिट बढ़ रहा है. 

'एंबेडेड इन्फ्लेशन साइकिल का खतरा'

अमूमन माना जाता है कि वैश्विक तनाव खत्म होते ही बाजार पहले जैसे हो जाते हैं. लेकिन राहुल बाजोरिया का कहना है कि भारतीय अर्थव्यवस्था इस समय एक एंबेडेड इन्फ्लेशन साइकिल यानी स्थाई मुद्रास्फीति में फंसी है. मिडिल ईस्ट टेंशन कमोडिटी की कीमतों और सप्लाई चेन पर इतना असर डाला है कि भारत के लिए टर्म्स ऑफ ट्रेड का बड़ा झटका लगा है. आसान भाषा में कहें तो आयात की लागत बहुत ज्यादा बढ़ चुकी है. इस वजह से देश के अंदर स्टैगफ्लेशन यानी आर्थिक सुस्ती के साथ महंगाई जैसी समस्या एक साथ पैदा हो गई है. इसे अब सिर्फ जंग खत्म होने से नहीं सुलझाया जा सकता.

ये भी पढ़ें- बंद होर्मुज से कैसे निकल रहे भारतीय जहाज? काम कर गया सरकार का स्पेशल प्लान, राहत लेकर आ रहा एक और टैंकर

आम जनता पर क्या असर होगा?

राहुल बाजोरिया के अनुसार अगर रुपया टूटकर 99 के लेवल पर जाता है तो देश का इंपोर्ट बिल बहुत बढ़ जाएगा. भारत अपनी जरूरत का 80% से ज्यादा कच्चा तेल आयात करता है. तेल महंगा होने से माल ढुलाई बढ़ेगी, जिससे फल, सब्जियां, दवाइयां और रोजमर्रा का हर सामान महंगा हो जाएगा. 

इस समस्या से कैसे निकला जाए?

समस्या से निपटने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक लगातार काम कर रहा है. लेकिन रुपये को 99 के स्तर पर जाने से रोकना एक बड़ी चुनौती बन गया है. बाजोरिया ने कहा जब तक सरकार राजकोषीय घाटे को कंट्रोल करने और एक्सपोर्ट को बढ़ावा देने के ठोस कदम नहीं उठाती, तब तक रुपये का मजबूत हो पाना मुश्किल है. आरबीआई को महंगाई को काबू में रखने के लिए ब्याज दरों को को भी कंट्रोल करना है और देश की विकास दर को बढ़ाने के लिए भी काम करना है.

ये भी पढ़ें- Bank Holiday: आज 30 मई शनिवार को बैंक खुलेंगे या रहेंगे बंद? घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर

लेखक के बारे में
img
शुभम उपाध्याय
shubham.upadhyay@ndtv.com
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Rupee At 99, Rahul Bajoria BofA Securities, India Fiscal Deficit 2026, Rupee Depreciation Reasons, US Dollar Vs INR
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com