विज्ञापन

नुकसान होता रहे, हम पीएम मोदी के साथ... सोना ना खरीदने की अपील के बाद आया व्यापारियों का रिएक्शन

PM Modi Appeal to People: सर्राफा व्यापारियों ने कहा है कि देशहित के लिए वो पीएम मोदी के फैसले के साथ हैं. इससे उन्हें नुकसान तो होगा पर वो इसके लिए तैयार हैं.

नुकसान होता रहे, हम पीएम मोदी के साथ... सोना ना खरीदने की अपील के बाद आया व्यापारियों का रिएक्शन
PM Modi Appeal to People: जनता के साथ व्यापारी वर्ग पीएम मोदी की अपीन मानने के लिए तैयार है.

PM Modi Appeal to People: पीएम मोदी ने रविवार को तेलंगाना में एक कार्यक्रम के दौरान लोगों से अपील की कि वे एक साल तक सोना ना खरीदें. उनकी इस बात को लेकर देश भर में चर्चा हो रही है. इस पर मुंबई के सर्राफा व्यापारियों के साथ कुछ ग्राहकों ने अपनी राय दी. उनका कहना है कि अगर देश के हित में ऐसा करना जरूरी है, तो वो पीएम की बात को मानेंगे.

देश के हित में हम मानेंगे पीएम की बात

सर्राफा व्यापारी कुमार जैन का कहना है कि भारत में हर महीने 8 से 9 टन सोना विदेश से आता है और इसके लिए सरकार को डॉलर में भुगतान करना पड़ता है. आज एक डॉलर करीब 97 रुपये का हो गया है, जिससे देश पर बोझ बढ़ रहा है. इसी वजह से पीएम ग्राहकों से अपील कर रहे हैं कि शादी‑ब्याह में जितनी जरूरत हो, उतना ही सोना खरीदें. उन्होंने कहा कि पीएम की इस अपील से कारोबार को नुकसान जरूर होगा, लेकिन देशहित में वो इसे मानने करने को तैयार हैं. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि अगर लोग पेट्रोल‑डीजल से चलने वाली गाड़ियों का कम इस्तेमाल करें, तो देश का पैसा बचेगा और आर्थिक हालत बेहतर होगी.

एक ज्वेलर ने कहा, "अभी की स्थिति को देखते हुए पीएम मोदी की अपील एकदम सही है. भारतीय रुपया काफी दिनों से नीचे गिरता जा रहा है, ऐसे में पीएम का ये कदम बहुत ही अच्छा है. सोने की खरीद पर ब्रेक लगने से नुकसान तो होगा, लेकिन राष्ट्रहित के लिए ये जरूरी है."

जितनी जरूरत उतना खरीदेंगे सोना

सोना खरीदने आए एक ग्राहक ने कहा कि वो पीएम मोदी की अपील से सहमत हैं, लेकिन उनके घर में शादी है, इसलिए सोना खरीदना मजबूरी है. वो सिर्फ बजट में और जरूरत के हिसाब से ही सोने लेंगी. दूसरी महिला ने भी कहा कि वो प्रधानमंत्री की बात मानती हैं, लेकिन शादी की वजह से जरूरी गहने तो खरीदने ही पड़ेंगे. अभी सोना महंगा है, इसलिए उतना ही खरीदेंगी जितनी जरूरत है. जब सोने के दाम कम होंगे, तब और खरीद लेंगी. वहीं, एक और महिला ने कहा कि वो भी पीएम की इस अपील से सहमत हैं. सभी लोगों को सरकार का सहयोग करना चाहिए.

पीएम मोदी ने की दूसरी बार सोना ना खरीदने की अपील

पीएम मोदी ने 24 घंटे में दूसरी बार देशवासियों से सोना ना खरीदने और पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील की है. वड़ोदरा में सरदारधाम हॉस्टल का उद्घाटन करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हमें उन चीजों का इस्तेमाल कम करना चाहिए जो विदेशों से आता है और ऐसे खर्चों से बचना चाहिए, जिसमें विदेशी मुद्रा खर्च होती है.

ये भी पढ़ें- सोना, जमीन या बैंक डिपॉजिट... पैसा कहां रहे तो इकोनॉमी को होगा फायदा? ये गणित समझ लेना जरूरी

लेखक के बारे में
img
शुभम उपाध्याय
shubham.upadhyay@ndtv.com
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Narendra Modi, Pm Narendra Modi Appeal To People, PM Modi Appeal West Asia Crisis, Gold Import Bill India, Gold Import Data
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com