विज्ञापन

Petrol Diesel Price Hike: दुनिया भर में पेट्रोल-डीजल ₹200 के पार, भारत में अब भी इन देशों से काफी सस्ता, देखें पूरी लिस्ट

Fuel Price Hike: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने के बाद जहां म्यांमार और पाकिस्तान जैसे पड़ोसी देशों में पेट्रोल-डीजल के दाम 90% तक बढ़े, वहीं भारत में यह बढ़ोतरी सिर्फ ₹7 प्रति लीटर रही.जानिए पाकिस्तान, नेपाल और श्रीलंका के मुकाबले आपके शहर में क्या हैं नए रेट्स...

Petrol Diesel Price Hike: दुनिया भर में पेट्रोल-डीजल ₹200 के पार, भारत में अब भी इन देशों से काफी सस्ता, देखें पूरी लिस्ट
Petrol Diesel News: दुनिया भर में मचे हाहाकार के बीच भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बड़े आयातक देशों में सबसे कम बढ़ी हैं.

Petrol-Diesel Price Hike: मिडिल ईस्ट संकट के चलते इस समय पूरी दुनिया में हाहाकार मचा हुआ है. ईरान युद्ध के बीच ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में अबतक 50 फीसदी तक का जबरदस्त उछाल आया  है, जिसका सीधा असर आम जनता की जेब पर पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के रूप में दिख रहा है. लेकिन इस ग्लोबल टेंशन के बीच भारत के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है.

एक हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के  की तुलना में सबसे कम रही है. जब पूरी दुनिया में तेल के दाम 10 से लेकर 90 फीसदी तक बढ़ गए, तब भारत सरकार ने आम जनता को इस झटके से काफी हद तक बचाए रखा. आइए जानते हैं कि कैसे आज भी हमारे पड़ोसी देशों और यूरोपीय देशों के मुकाबले भारत में पेट्रोल-डीजल बहुत सस्ता है....

28 फरवरी 2026 को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने के बाद से 25 मई तक दुनिया के कई देशों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 10% से लेकर 90% तक उछाल देखा गया. वहीं भारत में इस दौरान कीमतों में कुल बढ़ोतरी करीब 7 रुपये प्रति लीटर रही, जो बड़े आयातक देशों में सबसे कम मानी जा रही है.

दिल्ली में पेट्रोल 7.7% और डीजल 8.6% महंगा 

भारत की राजधानी दिल्ली की बात करें तो दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपये से बढ़कर 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.67 रुपये से बढ़कर 95.20 रुपये प्रति लीटर हो गया है. यानी पेट्रोल में करीब 7.7% और डीजल में 8.6% की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

हालांकि, कीमतों के लिहाज से भारत अब भी कई विकसित और विकासशील देशों से नीचे बना हुआ है. यूरोपीय संघ (EU-27) में औसतन पेट्रोल 179 रुपये और डीजल 184 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

PTI फोटो.

भारत के पड़ोसी देशों में पेट्रोल-डीजल कहां कितना महंगा?

  • पाकिस्तान में पेट्रोल 54.9% बढ़कर ₹136/लीटर और डीजल 44.9% बढ़कर ₹136/लीटर हो गया.
  • नेपाल में पेट्रोल 38.2% बढ़कर ₹136/लीटर और डीजल 58.5% बढ़कर ₹132/लीटर हो गया है.
  • श्रीलंका में पेट्रोल 38.2% बढ़कर ₹140/लीटर और डीजल 41.8% बढ़कर ₹125/लीटर हो गया है.
  • म्यांमार में पेट्रोल 89.7% बढ़कर ₹141/लीटर और डीजल 112.7% बढ़कर ₹148/लीटर हो गया है.
  • फिलीपींस में पेट्रोल 40.6% बढ़कर ₹132/लीटर और डीजल 53.8% बढ़कर ₹126/लीटर हो गया है.

विकसित देशों में पेट्रोल की कीमतों में भारी उछाल

  • ब्रिटेन में पेट्रोल 18.4% बढ़कर ₹170/लीटर और डीजल 34% बढ़कर ₹203/लीटर है.
  • जर्मनी में पेट्रोल 15.6% बढ़कर ₹210/लीटर और डीजल 21.5% बढ़कर ₹192/लीटर हो गया है.
  • फ्रांस में पेट्रोल 22.1% बढ़कर ₹198/लीटर और डीजल 30.2% बढ़कर ₹190/लीटर पर पहुंच गया है.
  • जापान में पेट्रोल 9.7% बढ़कर ₹152/लीटर और डीजल 11.2% बढ़कर ₹138/लीटर हो गया है.

किन देशों में भारत से सस्ता मिल रहा पेट्रोल-डीजल?

रिपोर्ट के मुताबिक,  यूएई, मलेशिया और अमेरिका जैसे देशों में पेट्रोल कीमतें  भारत से कम हैं. यूएई और मलेशिया में सरकारी सब्सिडी का असर है, जबकि अमेरिका में टैक्स स्ट्रक्चर अलग होने से कीमतें वहां बाकी देशों के मुकाबले कम रहती हैं.

ये भी पढ़ें-  Petrol Diesel Price Hike: देशभर में आज पेट्रोल-डीजल फिर महंगा, लगातार चौथी बार बढ़े दाम, जानिए 25 मई को आपके शहर के नए रेट

लेखक के बारे में
img
अनिशा कुमारी
Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Petrol Diesel Price Hike, Petrol Diesel News, Petrol Diesel Price In India, Fuel Price Hike, Fuel Crisis
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com