विज्ञापन

LPG Price Cut: ऐसा हुआ तो 341 रुपये सस्‍ता हो जाएगा LPG सिलिंडर! कमर्शियल गैस का पूरा कैलकुलेशन समझ लीजिए

19 KG Commercial LPG Cylinder may be Cheaper: ऐसा हुआ तो तो ग्राहकों को करीब ₹341.50 का सीधा फायदा होगा. होटल मालिकों पर पड़ने वाला ₹1,308 की हालिया बढ़ोतरी का बोझ काफी हद तक कम हो जाएगा. पूरी डिटेल अंदर.

LPG Price Cut: ऐसा हुआ तो 341 रुपये सस्‍ता हो जाएगा LPG सिलिंडर! कमर्शियल गैस का पूरा कैलकुलेशन समझ लीजिए
Can Govt Cut LPG Cylinder Price: ये मांग मान ली गई तो 19 किलो वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर काफी सस्‍ता हो जाएगा.

LPG Cylinder may cheaper: देश में LPG सिलेंडर करीब 350 रुपये सस्‍ता हो सकता है! चौंक गए न! हम हवा में बात नहीं कर रहे, बल्कि इस बात के पीछे एक आधार भी है, जिसके बारे में आप इस खबर में पढ़ेंगे. जिस संभावना पर हम बात कर रहे हैं, अगर सच में वैसा हुआ तो गैस सिलेंडर वाकई में साढ़े तीन सौ रुपये सस्‍ता हो सकता है. तो चलिए फिर शुरू से शुरू करते हैं. 

दरअसल, होर्मूज संकट के बीच दुनियाभर के कई देश तेल और गैस के संकट से जूझ रहे हैं. ईंधन पहले की अपेक्षा महंगे भी हुए हैं. भारत की स्थिति कमोबेश बहुत ठीक है. यहां पेट्रोल-डीजल की कीमतें तो स्थिर हैं ही, घरेलू उपभोक्‍ताओं के लिए 14.2 किलो वाले गैस सिलेंडर के दाम नहीं बढ़े हैं. हालांकि तेल मार्केटिंग कंपनियों ने घाटे का दबाव कम करने के लिए 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम करीब 1000 रुपये तक बढ़ा दिए हैं और ये इसके लिए दुकानों, होटलों और रेस्‍तरां वगैरह को 3,100 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं. इसका असर आम लोगों की जेब तक भी पहुंच रहा है. होटलों और रेस्‍तरां में खाना महंगा हो गया है. इस संकट से निजात के लिए कर्नाटक राज्‍य होटल एसोसिएशन ने केंद्र सरकार से एक आग्रह किया है. 

... तो 341 रुपये सस्‍ता हो जाएगा गैस सिलेंडर 

कर्नाटक राज्य होटल एसोसिएशन ने शनिवार को सरकार से 19 किलोग्राम के कमर्शियल LPG सिलेंडरों पर GST को 18% से घटाकर 5% करने का आग्रह किया है. 1 मई को 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर पर अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी (993 रुपये/सिलेंडर) के बाद एसोसिएशन ने ये मांग की है. ये बढ़ोतरी अमेरिका-ईरान युद्ध और होर्मूज संकट के चलते बढ़ते ग्‍लोबल एनर्जी प्राइसेस के बीच तीसरी मासिक बढ़ोतरी है. 

अगर केंद्र सरकार, गैस सिलेंडर पर GST कम करने की एसोसिएशन की ये मांग मान लेती है तो ये बहुत बड़ी राहत हो सकती है. 19 किलो वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर करीब 341 रुपये सस्‍ता हो सकता है. 

Latest and Breaking News on NDTV

अब जरा कैलकुलेशन समझ लीजिए 

सबसे पहले हमें यह समझना होगा कि 3,100 की मौजूदा कीमत में 18% GST शामिल है.
सिलेंडर की मूल कीमत (Base Price) निकाल लेते हैं. 

  • मान लीजिए मूल कीमत x रुपये है.
  • समीकरण: x + (x का 18%)= 3100 रुपये 
  • x + 0.18x = 3100 रुपये
  • 1.18x = 3100 रुपये 
  • x = 3100/1.18 = 2,627.12 रुपये

अब प्रस्‍तावित GST 5% का कैलकुलेशन करते हैं. 

  • सिलेंडर की मूल कीमत = 2,627.12 रुपये
  • 5% GST के साथ सिलेंडर की कीमत = 2627.12 + 131.36 = 2,758.48 रुपये 

एक सिलेंडर पर बचत = 3100 - 2,758.48= 341.52 रुपये 

यानी कि अगर यह मांग मान ली जाती है, तो ग्राहकों को करीब ₹341.50 का सीधा फायदा होगा. होटल मालिकों पर पड़ने वाला ₹1,308 की हालिया बढ़ोतरी का बोझ काफी हद तक कम हो जाएगा.

इतनी आसान नहीं है GST कम करने की प्रक्रिया

होटल संघ की मांग राहत दिलाने वाली तो लगती है, लेकिन GST दरें कम करने की प्रक्रिया इतनी सरल नहीं है. पॉलिसी एक्‍सपर्ट अविनाश चंद्र बताते हैं कि GST दरों में बदलाव की सिफारिशें GST काउंसिल कर सकता है. ये भी लंबी समीक्षात्‍मक प्रक्रिया है और न केवल केंद्रों, बल्कि राज्‍यों की भी इसमें सहमति जरूरी होगी. उन्‍होंने ध्‍यान दिलाया कि इंश्‍योरेंस प्रीमियम पर GST खत्‍म करने का उदाहरण तो हमारे सामने है,  जिसकी प्रक्रिया काफी लंबी चली थी. 

फिर तो और महंगा हो सकता है बाहर का खाना 

एसोसिएशन के अध्यक्ष GK शेट्टी का कहना है कि OMCs के जरिये सरकार की ओर से पिछले 60 दिन में हुई 1,308 रुपये की बढ़ोतरी हाल के समय में सबसे तेज बढ़ोतरी है. मार्च में कमर्शियल गैस सिलिंडर के दाम 1,800 रुपये से 2,000 रुपये के बीच थीं, जो अब बढ़कर 3,100 रुपये से अधिक हो गई हैं, और शहर और समय के आधार पर 60 दिनों के भीतर कुल बढोतरी 50 से 70% तक हो सकती है. उन्होंने कहा, 'अगर तत्काल सुधारात्मक उपाय नहीं किए गए, तो व्यवसायों के पास बढ़ी हुई लागत को उपभोक्ताओं पर डालने के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा. उन्होंने सावधान किया कि बाहर का खाना और अधिक महंगा हो सकता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com