विज्ञापन

Stock Market Today: शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, लेकिन ईरान-अमेरिका तनाव ने बढ़ाई टेंशन, जानें आज कैसी होगी शुरुआत

Share Market Today: HDFC और ICICI Bank के दमदार नतीजों से आज शेयर बाजार में तेजी के संकेत मिल रहे हैं. जानें GIFT Nifty के आंकड़े और ईरान-अमेरिका तनाव का स्टॉक मार्केट पर कैसा होगा असर....

Stock Market Today: शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, लेकिन ईरान-अमेरिका तनाव ने बढ़ाई टेंशन, जानें आज कैसी होगी शुरुआत
नई दिल्ली:

Share Market Today: शेयर बाजार के लिए आज,20 अप्रैल का दिन उम्मीदों भरा रहने वाला है. हफ्ते के पहले दिन भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ होने के संकेत मिल रहे हैं. सुबह 8 बजे के करीब GIFT Nifty 24,469 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था, जो निफ्टी में अच्छी ओपनिंग की ओर इशारा कर रहा है. बाजार को सबसे ज्यादा सहारा बैंकिंग सेक्टर के दो दिग्गजोंHDFC Bank और ICICI Bank से मिलने की उम्मीद है. इन दोनों बैंकों ने मार्च तिमाही के शानदार नतीजे पेश किए हैं, जिससे निवेशकों का जोश हाई है. 

HDFC और ICICI बैंक के नतीजे क्यों हैं खास?

बाजार के सबसे भारी-भरकम शेयर कहे जाने वाले HDFC और ICICI बैंक ने उम्मीद से ज्यादा मुनाफा कमाया है. लोन ग्रोथ में मजबूती और बेहतर परफॉरमेंस की वजह से इन बैंकों ने वीकेंड पर शानदार नतीजे पेश किए. पिछले हफ्ते भी निफ्टी और सेंसेक्स में 1.3% की तेजी रही थी और आज बैंकिंग शेयरों में खरीदारी बाजार को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकती है.

मिडिल ईस्ट का तनाव के बीच सावधानी जरूरी

एक तरफ घरेलू कंपनियों के नतीजे अच्छे हैं, तो दूसरी तरफ ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ता तनाव निवेशकों को डरा भी रहा है. मिडिल ईस्ट में सीजफायर पर खतरे के बाद ब्रेंट क्रूड एक बार फिर $97 प्रति बैरल तक पहुंच गया है. अमेरिका द्वारा ईरानी जहाज को जब्त करने के बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई की धमकी दी है और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से सप्लाई लगभग ठप है. 

जानकारों का कहना है कि ग्लोबल मार्केट में अस्थिरता के कारण घरेलू बाजार में शुरुआती बढ़त के बाद कुछ उतार-चढ़ाव देखी जा सकती है.

विदेशी निवेशकों (FII) का भरोसा बरकरार

बाजार के लिए एक अच्छी खबर यह है कि विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) लगातार तीसरे दिन खरीदार बने रहे. शुक्रवार को उन्होंने करीब ₹683 करोड़ के शेयर खरीदे. हालांकि, इसके उलट घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने बिकवाली की और करीब ₹47.21 अरब की निकासी की है. एशियाई बाजारों की बात करें तो वहां भी 0.6% की बढ़त देखी जा रही है.

आज इन शेयरों पर रखें नजर (Stocks to Watch)

Yes Bank: मार्च तिमाही में बैंक का मुनाफा बढ़ा है, साथ ही लोन ग्रोथ और एसेट क्वालिटी में भी सुधार देखा गया है.

Jio Financial Services: कंपनी के मार्च तिमाही के मुनाफे में गिरावट दर्ज की गई है, जिस पर आज दबाव रह सकता है.

Cipla: अमेरिकी रेगुलेटर FDA ने सिप्ला के गोवा प्लांट की जांच के बाद कुछ आपत्तियां जताई हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com