विज्ञापन

जेब पर महंगाई की एक और मार, कोलगेट ने टूथपेस्ट के बढ़ाए दाम, सुबह की शुरुआत हुई महंगी

Colgate Price Hike 2026: कोलगेट ने कच्चे माल की बढ़ती कॉस्ट की वजह से अपने टूथपेस्ट ब्रांड्स मैक्सफ्रेश, विजिबल व्हाइट और कोलगेट डेंटल क्रीम की कीमतों में 5 फीसदी तक इजाफा कर दिया है.

जेब पर महंगाई की एक और मार, कोलगेट ने टूथपेस्ट के बढ़ाए दाम, सुबह की शुरुआत हुई महंगी

Colgate Price Hike 2026: बढ़ती लागत की वजह से देश की एफएमसीजी कंपनियां परेशान हैं. अब धीरे-धीरे इसका असर आम नागरिक पर भी देखने को मिल रहा है. फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स सेक्टर की बड़ी कंपनी कोलगेट-पामोलिव इंडिया ने जनता को बड़ा झटका देते हुए टूथपेस्ट पोर्टफोलियो की कीमतों में 4 से 5 फीसदी तक की बढ़ोतरी कर दी है. कंपनी ने बताया कि के मार्जिन पर लगातार प्रेशर बना हुआ है, जिसके चलते कोलगेट डेंटल क्रीम, मैक्स फ्रेश और विजिबल व्हाइट जैसे पॉपुलर प्रोडक्ट्स के दामों में इजाफा किया गया है.

मैक्सफ्रेश से लेकर विजिबल व्हाइट तक सब हुआ महंगा

कोलगेट ने अपने पॉपुलर और मास-मार्केट वेरिएंट्स के दाम बढ़ा दिए हैं. कोलगेट डेंटल क्रीम के 200 ग्राम वाले पैक की कीमत में 5 रुपये की बढ़ोतरी की गई, जिसके बाद अब ग्राहकों को इसके लिए 130 रुपये के बजाय 135 रुपये चुकाने होंगे. वहीं, युवाओं के बीच फेमस कोलगेट मैक्सफ्रेश ब्लू पैक भी 4 रुपये महंगा होकर अब 83 रुपये का हो गया है.

सबसे बड़ा झटका उन ग्राहकों को लगा है जो प्रीमियम ओरल केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं. कंपनी ने विजिबल व्हाइट पर्पल पैक की कीमत सीधे 17 रुपये महंगी कर दी है. अब इसके दाम 395 रुपये हो गया है. हालांकि, कंपनी ने अपने कम एमआरपी वाली पैकेट्स के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है.

ये भी पढ़ें- बढ़त के साथ बाजार की शुरुआत, अमेरिका-ईरान के बीच टेंशन कम होता देख खरीदारी में जुटे निवेशक

लागत में हो रहा लगातार इजाफा

कंपनी के अनुसार ये कदम उठाना उनकी मजबूरी बन गया था. दरअसल, पिछले कई महीनों से कच्चे माल, केमिकल डेरिवेटिव्स, पैकेजिंग के लिए इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक यानी लॉजिस्टिक्स कॉस्ट में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. इस इनपुट कॉस्ट के बढ़ने से कंपनियों के प्रॉफिट मार्जिन पर बड़ा प्रेशर है. कोलगेट-पामोलिव के टोटल रेवेन्यू की बात करें तो इसमें टूथपेस्ट करीब 80 फीसदी की हिस्सेदारी रखता है, ऐसे में अपने मुनाफे को बनाए रखने के लिए कंपनी ने इस बोझ का एक हिस्सा कंज्यूमर के कंधों पर डाल दिया.

आम जनता पर इसका असर

एक आम भारतीय परिवार के नजरिए से देखें तो टूथपेस्ट का इस्तेमाल हर दिन सुबह होता है. जब कोलगेट जैसी मार्केट लीडर कंपनी, जिसकी भारतीय टूथपेस्ट बाजार में 45 से 50 फीसदी की हिस्सेदारी है, कीमतें बढ़ाती है, तो इसका सीधा मतलब है कि देश के करोड़ों परिवारों पर इसका असर देखने को मिलेगा. 

ये भी पढ़ें- Petrol Diesel Price: देशभर में पेट्रोल-डीजल को लेकर क्या है अपडेट, जानिए 29 मई को आपके शहर के रेट

लेखक के बारे में
img
शुभम उपाध्याय
shubham.upadhyay@ndtv.com
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Colgate Price Hike 2026, Colgate MaxFresh Price Increase, Colgate Visible White Premium Price, Toothpaste Cost Hike, Indian Household Budget Inflation
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com