Cryptocurrency अपने शुरुआती सालों में आलोचनाओं, सवालों और मजाक का विषय भी बनी थी, लेकिन आज यह एक ट्रेडिंग और निवेश का पॉपुलर माध्यम बन चुकी है. ये बहुत कम वक्त में हुआ है. जब 2008 में आर्थिक मंदी ने दुनिया को अपने चपेट में ले लिया था, उसके बाद सबसे पुरानी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin जनवरी, 2009 में लॉन्चिंग हुई थी. बिटकॉइन को आज जितनी पॉपुलैरिटी हासिल करने और सबसे ऊंची हैसियत वाली डिजिटल संपत्ति बनने में 10 साल लग गए. पिछले कुछ सालों में इसकी उछाल को देखते हुए कई दूसरी क्रिप्टो कॉइन्स का जन्म हुआ है. इनकी बढ़ती संख्या के पीछे एक बड़ी वजह इनके निवेश से मिलने वाला जबरदस्त रिटर्न है. कोई हैरानी की बात नहीं है कि आज लाखों की संख्या में लोग क्रिप्टो बाजार का हिस्सा बन रहे हैं.
लेकिन एक बड़ा सवाल जो बना ही हुआ है, वो है कि क्या आपको डिजिटल असेट यानी डिजिटल संपत्ति में निवेश करना चाहिए? सीधा-सीधा पूछें तो क्या आपको बिटकॉइन या क्रिप्टो कॉइन में निवेश करना चाहिए? ये कॉइन्स बहुत ही वॉलेटाइल यानी अस्थिर होती हैं, जितनी जल्दी चढ़ती हैं, उतनी ही जल्दी गिर जाती हैं. और चूंकि क्रिप्टो एक ऐसी चीज है जो आपकी ऑनलाइन संपत्ति या डिजिटल संपत्ति बनती है, इसमें लेन-देन, स्टोरेज वगैरह सबकुछ ऑनलाइन होता है, तो फिर ऐसे क्या सेफ्टी फीचर्स हैं, जिनसे निवेशकों की संपत्ति सुरक्षित रह सकती है?
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
हां यह सही है कि अधिकतर कॉइन्स अस्थिर होती हैं. एक्सपर्ट्स का कहना है कि जैसे-जैसे इन कॉइन्स की लोकप्रियता बढ़ेगी, उपयोगिता बढ़ेगी, लोग इन्हें स्वीकार करने लगेंगे, वैसे-वैसे क्रिप्टो बाजार में स्थिरता आ जाएगी. लेकिन सुरक्षा का क्या? क्रिप्टोकरेंसी का पूरा इकोसिस्टम ब्लॉकचेन तकनीक पर काम करता है, जोकि काफी नया है और अधिकतर लोग इस तकनीक से परिचित नहीं हैं.
- - ये भी पढ़ें - -
* Cryptocurrency Exchange पर क्रिप्टो में ट्रेडिंग करने के लिए कितनी फीस देनी होती है? जानिए
* Ether या Tether? कौन सी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin को पछाड़ सकती है? क्या कहते हैं फैक्ट्स?
* Cryptocurrency : क्रिप्टो में निवेश करें या स्टॉक, बॉन्ड, गोल्ड जैसे विकल्प ही बेहतर होंगे??
हालांकि, टेक एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह तकनीक अपने आप में बहुत लोकतांत्रिक है और सुरक्षित है. यह डिजिटल ड्रिस्ट्रिब्यूटेड लेजर यानी डिजिटल बहीखाते के रूप पर आधारित है, जिसपर किसी एक व्यवस्था या संस्था का नियंत्रण नहीं नहीं होता है. यानी कि इसपर कोई भी, कैसा भी ट्रांजैक्शन कहीं से भी देख सकता है. हर ट्रांजैक्शन डेटा के तौर पर ब्लॉकचेन पर स्टोर रहता है और इससे कोई छेड़छाड़ नहीं कर सकता है.
अब आते हैं डिजिटल संपत्ति में निवेश के फायदों पर. आखिर ऐसे क्या कारण हैं जो इन डिजिटल संपत्तियों को आकर्षक और फायदेमंद बनाते हैं.-
1. क्रिप्टो का बढ़ता बाजारपिछले दो सालों में क्रिप्टोकरेंसी का बाजार जबरदस्त तेजी के साथ बढ़ा है. इसे ऐसे समझिए कि 2019 के अंत तक बिटकॉइन की कीमत 7,000 डॉलर यानी लगभग 5.18 लाख के आसपास थी, लेकिन आज इसकी कीमत $45,000 डॉलर यानी लगभग 33.34 लाख से ऊपर जा चुकी है. यहां तक कि इस साल फरवरी और अप्रैल में यह 60,000 डॉलर यानी लगभग 44.46 लाख से ऊपर पहुंच गई थी.
2. डिजिटल इकोसिस्टमबस क्रिप्टोकरेंसी ही नहीं, महामारी के बाद पूरी दुनिया में ही अधिकतर क्षेत्रों में डिजिटल इकोसिस्टम को अपनाया जा रहा है. क्रिप्टोकरेंसी के साथ-साथ NFTs यानी नॉन-फंजिबल टोकन्स का भी चलन तेज है. इसके साथ ही क्रिप्टो कॉइन्स में निवेश करने के साथ-साथ टेक में दिलचस्पी रखने वाले अब इन कॉइन्स को जेनरेट करने की प्रक्रिया यानी माइनिंग में भी हिस्सा ले रहे हैं और माइनिंग के जरिए अच्छा पैसा बना रहे हैं.
3. जबरदस्त रिटर्नक्रिप्टोकरेंसी का आकर्षण इसलिए भी सबसे ज्यादा माना जा सकता है क्योंकि रियल्टी सेक्टर की ही तरह इसमें भी निवेश आपको जबरदस्त रिटर्न देता है. हालांकि, रियल्टी सेक्टर की तरह जरूरी नहीं है कि क्रिप्टो में आप कोई बहुत बड़ा निवेश ही करें. आप एक छोटे निवेश से ही शुरू कर सकते हैं. वहीं, छोटे-छोटे अमाउंट में कई हिस्सों में निवेश कर सकते हैं.
4. अलग से इनकम का स्रोतडिजिटल संपत्ति में निवेश करके या अपना ऑनलाइन बिजनेस शुरू करके पैसे कमाना एक अच्छा विकल्प है. आप अपने काम और रेगुलर निवेश के साथ-साथ इनसे अलग से पैसा कमा सकते हैं.
Video : कॉफी एंड क्रिप्टो : क्रिप्टोकरेंसी में अच्छा क्या है? किस में कर सकते हैं ट्रेडिंग?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं