सबसे पॉपुलर और पुराना क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में फिर से जबरदस्त उछाल दिखने लगी है. इस साल के शुरुआती महीनों में अपना अब तक का रिकॉर्ड हाई लेवल देखने के बाद मई में क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में जबरदस्त गिरावट आई थी और बिटकॉइन रिकॉर्ड हाई के आधे लेवल पर आ गया था, लेकिन सोमवार यानी 23 अगस्त, 2021 को बिटकॉइन फिर से मई के अपने लेवल को छूता नजर आया. सोमवार को शाम 4.12 बजे बिटकॉइन में 66,659 रुपये यानी 1.76% की तेजी दर्ज की जा रही थी और यह करेंसी 38,52,256 रुपये के लेवल पर थी.
सोमवार को दिन में बिटकॉइन में एशियाई बाजारों में 3.5 फीसदी तक की तेजी दर्ज की गई और यह वर्चुअल करेंसी 50,093 डॉलर के लेवल पर पहुंच गई. बिटकॉइन ने गिरने से पहले मई में इस लेवल पर था. क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में पिछले कुछ हफ्तों में रिकवरी दिखी है. बिटकॉइन के अलावा आज Ethereum के ईथर और Cardano की करेंसी ADA में उछाल आई.
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
पिछले एक साल का सफर
अगर बिटकॉइन के पिछले एक साल के सफर को देखें तो अप्रैल, 2020 में बिटकॉइन की कीमत 10,000 डॉलर के अंदर थी. दिसंबर, 2020 में यह 24,000 डॉलर के करीब पहुंचा था. फरवरी, 2021 पहली बार इसकी एक इकाई की कीमत 50 हजार डॉलर के पार चली गई.
इसके बाद इस साल अप्रैल में इसने 65,000 के ऊपर जाकर रिकॉर्ड बना दिया. लेकिन मई से इसमें गिरावट आने लगी. 17 मई को बिटकॉइन की कीमत 43,541 डॉलर यानी लगभग 32.65 लाख थी. बिटकॉइन 20 जुलाई को दो महीनों के अपने सबसे निचले स्तर 29,793 डॉलर पर आ गया था. इसके बाद से इसमें काफी रिकवरी दिखी है.
बिटकॉइन के दाम गिरने के पीछे क्रिप्टोकरेंसी माइनिंग के खिलाफ चीन के प्रतिबंधों और बिटकॉइन माइनिंग से पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभाव को देखते हुए उठे सवाल माने जाते हैं. हालांकि, पिछले कुछ महीनों में क्रिप्टोकरेंसी को वित्तीय संस्थाओं और बड़े बिजेनसेज़ से सपोर्ट मिला है, जिसके बाद बाजार में जबरदस्त तेजी दिखाई दे रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं