विज्ञापन

अदाणी ग्रीन ने तराली प्रोजेक्ट पर साफ की स्थिति, आरोपों को किया खारिज, समझाया- लागत का गणित

अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) ने तराली पंप्ड स्टोरेज प्रोजेक्ट की लागत घटाकर दिखाने और संरक्षण संबंधी खर्च कम करने के आरोपों को भ्रामक बताया है. कंपनी के मुताबिक, प्रोजेक्ट की कुल लागत 5,675 करोड़ रुपये है, जबकि 56.75 करोड़ रुपये का आंकड़ा केवल शुरुआती साइट जांच और सर्वे से जुड़ा है.

अदाणी ग्रीन ने तराली प्रोजेक्ट पर साफ की स्थिति, आरोपों को किया खारिज, समझाया- लागत का गणित
तराली प्रोजेक्ट पर अदाणी ग्रीन ने दिया जवाब

नई दिल्ली. अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) ने महाराष्ट्र के तराली पंप्ड स्टोरेज प्रोजेक्ट (PSP) को लेकर फैल रहे भ्रामक तथ्यों पर स्थिति साफ की है. कंपनी ने इस बात को पूरी तरह भ्रामक बताया है, जिनमें कहा गया था कि उसने वैधानिक जिम्मेदारियों को कम करने के लिए प्रोजेक्ट की लागत घटाकर दिखाई है. कंपनी का कहना है कि तराली प्रोजेक्ट की कुल लागत 5,675 करोड़ रुपये है और 56.75 करोड़ रुपये का आंकड़ा केवल साइट की जांच और सर्वे से जुड़ी है.

कंपनी की ओर से जारी मीडिया बयान के मुताबिक, फॉरेस्ट और वाइल्डलाइफ पोर्टल पर जो ऑनलाइन प्रस्ताव दिया गया था, वह केवल प्रोजेक्ट की साइट की जांच और सर्वे के मकसद से था. स्टेट बोर्ड फॉर वाइल्डलाइफ (SBWL) ने प्रोजेक्ट की कुल लागत 5,675 करोड़ रुपये मानी थी. AGEL ने बताया कि किसी प्रोजेक्ट की शुरुआती साइट जांच और सर्वे पर उसकी कुल लागत का करीब एक फीसदी खर्च आता है. इसी आधार पर 5,675 करोड़ रुपये की कुल प्रोजेक्ट लागत का एक फीसदी यानी 56.75 करोड़ रुपये ऑनलाइन प्रस्ताव में दर्शाया गया था. कंपनी के मुताबिक, इस रकम को पूरे प्रोजेक्ट की लागत बताना सही नहीं है. 

संरक्षण खर्च घटाने के आरोपों को किया खारिज
कंपनी ने यह भी साफ किया कि प्रोजेक्ट की लागत कम दिखाने का मकसद वन्यजीव संरक्षण से जुड़े खर्चों को कम करना नहीं था. अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के मुताबिक, तराली पंप्ड स्टोरेज प्रोजेक्ट पूरी तरह निजी और गैर-वन भूमि पर स्थित है. यह कोयना वन्यजीव अभयारण्य से करीब 3.2 किलोमीटर दूर है.

टाइगर रिजर्व और पर्यावरण क्षेत्र पर असर नहीं पड़ने का दावा
अदाणी ग्रीन ने दावा किया है कि तराली प्रोजेक्ट सह्याद्रि टाइगर रिजर्व के नोटिफाई बफर जोन के बाहर है. कंपनी के अनुसार, इससे बाघों के कॉरिडोर पर कोई असर नहीं पड़ेगा और न ही यह किसी नोटिफाइड पर्यावरण-संवेदनशील क्षेत्र (ESZ) में आता है. कंपनी ने यह भी कहा है कि प्रोजेक्ट के लिए किसी संरक्षित क्षेत्र, रिजर्व फॉरेस्ट या नोटिफाइड पर्यावरण-संवेदनशील क्षेत्र की जमीन का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है.

(Disclaimer: New Delhi Television is a subsidiary of AMG Media Networks Limited, an Adani Group Company.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Adani Green
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com