जम्मू -कश्मीर के पुलवामा (Pulwama Blast) के अवन्तीपुरा के गोरीपुरा इलाके में सीआरपीएफ (CRPF) के काफिले पर हुए आतंकी हमले में CRPF के 40 जवान शहीद हो गए हैं. यह फिदायीन हमला आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammed) ने किया. इस घटना पर देश भर में शोक और रोष का माहौल है. आज शहीद जवानों के शव उनके गृह नगर पहुंचा जा रहें और कई जगहों पर उनको श्रद्धांजलि दी जा रही है. पंजाब सरकार ने घोषणा की है कि पुलवामा आतंकवादी हमले में शहीद हुए राज्य के सीआरपीएफ के चार जवानों का पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा. सरकार ने शहीद जवानों के गृह जिलों के उपायुक्तों को इस संबंध में निर्देश दिए हैं. झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास राज्य के गुमला जिले के शहीद विजय सोरेंग को श्रद्धांजलि देने के लिए शनिवार को स्वयं रांची हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे. वहीं पीएम मोदी ने भी अपने मंत्रियों के निर्देश दिया है कि वह अपने राज्यों में शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे. आज पुलवामा हमले को लेकर सर्वदलीय बैठक भी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कड़ी कार्रवाई के संकेत दिए हैं. अमेरिका ने भी कहा है कि भारत को अपनी आत्मरक्षा का पूरा अधिकार है. इस हमले के बाद से भारत को पूरे विश्व का समर्थन मिल रहा है.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
Pulwama Terror Attack, Tribute To Martyrs, Pulwama Terror Attack LIVE UPDATES