- युविका चौधरी को कोरोना के साथ ही हो गया था डेंग्यू
- पति प्रिंस नरूला ने की युविका चौधरी की मदद
- एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में किया खुलासा
बॉलीवुड एक्ट्रेस युविका चौधरी (Yuvika Chaudhary) को हाल ही में डेंग्यू और कोरोना, दोनों बीमारियां एक साथ हो गई थीं, जिससे एक्ट्रेस को काफी परेशानियां भी उठानी पड़ीं. इस मुश्किल घड़ी में युविका चौधरी के पति और बिग बॉस 9 के विजेता प्रिंस नरूला (Prince Narula) ने उनका काफी साथ दिया था. हाल ही में ई-टाइम्स को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि मैं वो रात कभी नहीं भूल सकती हूं, जब प्रिंस को तत्काल तीन यूनिट ब्लड प्लेटलेट की व्यवस्था करनी पड़ी थी. इसके साथ ही युविका चौधरी ने बताया कि इससे बुरा हमारे साथ कुछ नहीं हो सकता है. युविका ने यह घटना किसी और के साथ न घटने की भी दुआ की.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
युविका चौधरी (Yuvika Chaudhary) ने कोरोना और डेंग्यू के एक साथ होने के बारे में बात करते हुए कहा, "मैं उस रात को नहीं भूल सकती, जब डॉक्टर ने प्रिंस को आधी रात को बुलाया और उन्हें तत्कार ब्लड प्लेटलेट्स की 3 यूनिट की व्यवस्था करने को कहा. प्रिंस जल्दी से भागकर गए और अपने करीब 20 दोस्तों और रिश्तेदाल को ले आए, जिससे उनका ब्लड ग्रुप मेरे ब्लड ग्रुप से मैच हो जाए. उनमें से पांच लोगों का ब्लड ग्रुप मेरे ब्लड ग्रुप से मैच हो गया था. ऐसे में के यूनिट की व्यवस्था 5 घंटों में हो गई थी." युविका चौधरी के अलावा प्रिंस नरूला (Prince Narula) ने भी इंटरव्यू के दौरान डेंग्यू पर बातचीत की.
बिग बॉस 9 के विजेता प्रिंस नरूला (Prince Narula) ने कहा, "जैसे ही मेरा भतीजा बुखार के साथ घर पर आया तो हम लोग भी डेंग्यू की चपेट में आ गए. यह डेंग्यू का समय उस वक्त से भी कहीं बुरा है, जब मुझे और युविका को कोरोना हुआ था." युविका चौधरी (Yuvika Chaudhary) ने बताया कि बीमारी के दौरान उन्हें खाना खाने में भी परेशानी हो रही थी. उन्होंने कहा, "मुझे बहुत उल्टियां हो रही थीं और मेरा पेट भी खराब हो गया था. मुझे उस समय करीब 104 डिग्री बुखार था. मेरा ब्लड प्रेशर गिर गया था, जिससे जब लोगों ने मुझे बेड से उठाना चाहा तो मैं ठीक से चल भी नहीं पा रही थी." युविका चौधरी ने बताया कि कोरोना वायरस के कारण उनकी इम्यूनिटी पर भी प्रभाव पड़ा.
युविका चौधरी (Yuvika Chaudhary) ने इंटरव्यू में आगे बताया कि जहां वह अपनी मम्मी के साथ मुंबई वापस लौट आएंगी तो वहीं प्रिंस (Prince Narula) कुछ दिनों के लिए चंडीगढ़ में ही रहेंगे. बता दें कि प्रिंस नरूला और युविका चौधरी, दोनों ही कोरोना वायरस से ग्रस्त हो गए थे. कोरोना वायरस से दोनों की तबीयत ठीक हो ही रही थी कि वह डेंग्यू की भी चपेट में आ गए. जिससे खासकर युविका चौधरी की प्लेटलेट काफी कम हो गई थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं