विज्ञापन

स्मिता पाटिल, राजेश खन्ना का 41 साल पुराना गाना, लता मंगेशकर-अमित कुमार की आवाज में अमर, चोट खाए आशिकों की पहली पसंद

Smita Patil Rajesh Khanna Song : हिंदी सिनेमा में 41 साल पहले एक फिल्म आई थी. आज हम उसी फिल्म के एक गाने के बारे में बताने जा रहे हैं, जो दशकों बाद भी हिट है. यह गाना स्मिता पाटिल और राजेश खन्ना पर फिल्माया गया था. इसे सुरों की मल्लिका लता मंगेशकर ने आवाज दी थी.

स्मिता पाटिल, राजेश खन्ना का 41 साल पुराना गाना, लता मंगेशकर-अमित कुमार की आवाज में अमर, चोट खाए आशिकों की पहली पसंद
Lata Mangeshkar Song: स्मिता- राजेश का 41 साल पुराना गाना आज भी सुनते हैं लोग, लता-अमित की आवाज
Youtube
नई दिल्ली:

Smita Patil Rajesh Khanna Song : हिंदी सिनेमा में कई ऐसे गाने बने, जो दशकों बाद भी खूब सुने जाते हैं. हिंदी फिल्मों के गानों की खास बात यह है कि जब फैंस प्यार में होते हैं तो रुहानी संगीत सुनते हैं, वहीं प्यार में धोखा मिलने और दिल टूटने पर भी गाने सुन कर दिल का दर्द कम करते हैं. आज हम ऐसे ही एक गाने के बारे में बताने जा रहे हैं, जा दशकों बाद भी हिट है. यह गाना स्मिता पाटिल और राजेश खन्ना पर फिल्माया गया था. इसे सुरों की मल्लिका लता मंगेशकर ने आवाज दी थी. वो गाना है 1985 की हिंदी फिल्म आखिर क्यों का एक बेहद लोकप्रिय और सदाबहार सॉन्ग "दुश्मन ना करे दोस्त ने वो काम किया है".

इस गाने की खास बात यह है कि इसे लता मंगेशकर और अमित कुमार ने अपनी सुरीली आवाज में गाकर अमर कर दिया.  इस गाने के संगीतकार राजेश रोशन हैं और बोल इंदिवर ने लिखे हैं. वहीं गीतकार थे इंदिवर. फिल्म में राजेश खन्ना, स्मिता पाटिल और टीना मुनीम लीड रोल में थे. गाने के भाव और अर्थ दर्द भरा और भावनात्मक है. यह उन रिश्तों की बात करता है जहां अपनों या दोस्तों द्वारा दिए गए धोखे और दर्द को बयान किया गया है. गाने की पंक्तियां "दुश्मन ना करे दोस्त ने वो काम किया है, उम्र भर का गम हमें इनाम दिया है", यह दर्शाती हैं कि कैसे कोई खास इंसान दिल को ठेस पहुंचाता है.

आखिर क्यों के बारे में 

'आखिर क्यों' 1985 में आई हिट फिल्म है. यह एक पारिवारिक ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन जे. ओम प्रकाश ने किया था. इस फिल्म में लीड रोल में राजेश खन्ना, स्मिता पाटिल, राकेश रोशन और टीना मुनिम नजर आए थे. फिल्म की कहानी निशा (स्मिता पाटिल) के इर्द- गिर्द घुमती है. वह एक सीधी-साधी और घरेलू महिला है. उसके पति कबीर (राजेश खन्ना) का संबंध उसकी चचेरे बहन इंदु के साथ हो जाता है. सच्चाई सामने आने पर निशा अपनी बेटी के साथ घर छोड़कर शहर चली जाती है.

शहर में उसकी मुलाकात आलोक (राकेश रोशन) नाम के एक संवेदनशील लेखक से होती है निशा आत्मनिर्भर बनती है और अपने दम पर जीवन में आगे बढ़ती है. यह फिल्म महिलाओं के आत्मसम्मान, संघर्ष और सशक्तिकरण पर आधारित है. इसका संगीत राजेश रोशन ने तैयार किया था और इसके गाने काफी लोकप्रिय हुए थे. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lata Mangeshkar Songs, Lata Mangeshkar Songs List, Amit Kumar Songs, Smita Patil Songs, Rajesh Khanna Songs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com