विज्ञापन

OTT पर रिलीज के साथ छाई यह रिवेंज ड्रामा सीरीज, पुरानी मोहब्बत से नए अंदाज में हिसाब पूरा करेंगे DM कुलदीप

'ठुकरा के मेरा प्‍यार' सीजन 2 के रिलीज हुए 6 एपिसोड्स में इस बार डिएम कुलदीप का नया और रिवेज लुक देखने के मिलेगा. इस लुक में वह इस बार अपनी सीजन 1 और 2 की मुहब्बत शानविका के धोखे का जवाब देंगे.

OTT पर रिलीज के साथ छाई यह रिवेंज ड्रामा सीरीज, पुरानी मोहब्बत से नए अंदाज में हिसाब पूरा करेंगे DM कुलदीप
ठुकरा के मेरा प्‍यार
IMDB

Thukra ke mera pyar season 2: साल 2024 में जब 'ठुकरा के मेरा प्‍यार' वेब सीरीज का दूसरा सीजन आया था, तब इसकी एक अलग फैन फॉलोइंग बनी थी. अब करीब दो साल बाद इसका दूसरा सीजन रिलीज होने के बाद लगातार इसके एपिसोड्स हर शुक्रवार को जारी किए जा रहे है.  इस शुक्रवार यानी 7 तारीख को इस वेब सीरीज के 6 एपिसोड्स  रिलीज किए है. जो पिछले सीजन की कहानी को आगे बढ़ाएंगे,

प्यार, धोखा, पछतावे के साथ बढ़ रही है कहानी

सीजन 2 के यह नया सीजन शानविका चौहान और कुलदीप कुमार की कहानी को अब एक नये अंदाज में आगे बढ़ता है.सीजन 2 में जहां उनके रिश्ते में प्यार, धोखा, पछतावा और बदले की भावना का उतार-चढ़ाव देखने को मिला वही इस बार जातिगत रंजिश और मोहब्बत में मिले धोखे की यह कहानी  अब उस मोड़ पर आ खड़ी हुई है, जहां से वापसी का कोई रास्ता नहीं बचता.

शानविका का दिखा नया चेहरा

 JioHotstar पर 7 अगस्त को जारी हुए नए एपिसोड्स में सबसे बड़ा बदलाव DM कुलदीप कुमार (धवल ठाकुर) में देखने को मिलेगा. कभी एक सीधे-सादे मजदूर के बेटे से जिला मजिस्ट्रेट बने कुलदीप की ज़िंदगी में दोस्त और पिता की मौत के बाद जो भूचाल आया है, उसने उन्हें पूरी तरह बदलकर रख दिया है.

सीजन की शुरुआत में जहां कुलदीप और शानविका (संचिता बासु) की प्रेम कहानी ने दर्शकों को भावुक किया था, वहीं आगे चलकर सत्ता के भूखे द्ददू और चौहान खानदान के षड्यंत्रों ने पूरे खेल को खूनी मोड़ दे दिया. वहीं सीजन 2 में शानविका की चालबाजी और अपने पिता गेंदालाल की दुखद मौत के बाद कुलदीप का सब्र टूट चुका है. जेल की सलाखों से बाहर आने और प्रशासनिक पावर वापस हाथ में लेने के बाद अब कुलदीप का वो रूप देखने को मिल रहा है, जिसकी उम्मीद किसी ने नहीं की थी.

पुराने रंग में 'DM साब', लेकिन इरादे बिल्कुल नए

सोशल मीडिया और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर दर्शकों के बीच कुलदीप के इस नए रूप की सबसे ज्यादा चर्चा है.अब कुलदीप सिर्फ इमोशनल होकर फैसले नहीं ले रहे, बल्कि सीतारपुर की राजनीति में अपने विरोधियों को उन्हीं के पैंतरों से पस्त कर रहे हैं. एक तरफ शानविका अपनी राजनीतिक जमीन बचाने और बदला लेने के लिए छटपटा रही है, तो दूसरी तरफ कुलदीप का हर कदम उसकी चालों को नाकाम कर रहा है.

दद्दू स्थानीय नेताओं के साथ कुलदीप का यह नया समीकरण कहानी में ऐसा सस्पेंस पैदा कर रहा है कि दर्शक अगले एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

क्यों लोग बार-बार देख रहे हैं यह सीरीज?

देसी टच, कड़क डायलॉग्स और यूपी के बैकड्रॉप पर रची गई यह कहानी किसी बॉलीवुड मसालेदार रिवेंज ड्रामा से कम नहीं लगती. बिना किसी गैर-जरूरी तामझाम के, जिस तरह से लव-स्टोरी को पॉलिटिकल थ्रिलर में बदला गया है, वही इसकी सबसे बड़ी यूएसपी (USP) है.JioHotstar पर रोज़ाना इसके व्यूअरशिप आंकड़े नए रिकॉर्ड बना रहे हैं.

यह भी पढ़ें: IMDb रेटिंग 8.3, एपिसोड 7, हर एपिसोड में छिपा है ट्विस्ट, एक बार शुरू की ये वेब सीरीज तो छोड़ने का नहीं करेगा मन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Thukra Ke Mera Pyaar IMDb Rating, Thukra Ke Mera Pyaar 2, OTT News, Enteratinment, Dhaval Thakur
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com