विज्ञापन

11 साल पुराना रुपिंदर का वो गाना जिसे सुनते ही याद आ जाएगी आपको अपनी काली एक्टिवा, शादी-पार्टी में बजते ही खुद उठने लगते हैं पांव

बिना किसी फिल्म या किसी प्रमोशन के ये गाना सुपरहिट पार्टी सॉन्ग बन गया है. रूपिंदर हांडा की आवाज और नरिंदर बाठ के बोलों से सजे इस गाने को 42 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. पार्टियों में बजते ही लोग इस पर झूमने लगते हैं.

11 साल पुराना रुपिंदर का वो गाना जिसे सुनते ही याद आ जाएगी आपको अपनी काली एक्टिवा, शादी-पार्टी में बजते ही खुद उठने लगते हैं पांव
रुपिंदर का 11 साल पुराना वो गाना जिसे सुनकर फटाफट स्टार्ट कर लेंगे अपनी काली एक्टिवा
YouTube

आज के दौर में किसी गाने को हिट बनाने के लिए बड़े स्टार, महंगा सेट और फिल्म का सपोर्ट जरूरी नहीं रह गया है. सोशल मीडिया और म्यूजिक प्लेटफॉर्म ने कई ऐसे गानों को पहचान दिलाई है, जो रिलीज के बाद देखते ही देखते लोगों की जुबान पर चढ़ जाते हैं. ऐसा ही एक पंजाबी गाना है काली एक्टिवा, जिसने बिना किसी फिल्मी प्रमोशन और स्टारकास्ट के जबरदस्त ऑडियंस हासिल की. इसकी धुन में पंजाब की मिट्टी की खुशबू है, वहीं बोल और म्यूजिक में मॉडर्न अंदाज सुनने को मिलता है. आज यह गाना शादियों से लेकर बर्थडे पार्टियों तक खूब बजता है. 

हम बात कर रहे हैं पंजाबी सिंगर रुपिंदर हांडा के गाने 'पिंड दे गेढ़े (Pind De Gerhe)' की जो साल 2015 में रिलीज हुआ था. इस गाने को लोगों ने बहुत पसंद किया और हर पार्टी और शादी में ये गाना जरूर बजता है. 

हर पार्टी की जान बना काली एक्टिवा

पंजाबी म्यूजिक की दुनिया में कई गाने आते हैं और कुछ समय बाद लोगों की प्लेलिस्ट से गायब हो जाते हैं. लेकिन काली एक्टिवा ने अपनी अलग पहचान बनाई है. खास बात यह है कि इस गाने को किसी फिल्म या बड़े स्टार का सहारा नहीं मिला, फिर भी यह लोगों के बीच सुपरहिट हो गया. आज शादी, बर्थडे पार्टी या दोस्तों की महफिल में ‘काली एक्टिवा' सुनते ही लोग झूमने लगते हैं.

ये भी पढ़ें: मनोज कुमार-माला सिन्हा की मोहब्बत, मुकेश की आवाज, 61 साल बाद भी आशिकों की जुबां पर है ये सदाबहार गीत

पंजाब के रूट्स के साथ मॉडर्न टच

काली एक्टिवा की सबसे बड़ी खासियत इसका देसी अंदाज है. गाने में पंजाब की संस्कृति और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े कई रंग देखने-सुनने को मिलते हैं. वहीं इसकी धुन और वीडियो में मॉडर्न टच दिया गया है, जो लोगों खासकर युवाओं को काफी पसंद आता है. गाने में चूल्हे पर रोटी बनाने जैसे सीन्स इसे पिंड यानि कि ग्रामीण जीवन से जोड़ते हैं.

रूपिंदर हांडा की आवाज ने बनाया खास

इस गाने को पंजाबी सिंगर रूपिंदर हांडा ने अपनी आवाज दी है. उनकी आवाज में पंजाबी लोक रंग और मॉडर्न डे म्यूजिक का शानदार मेल सुनने को मिलता है. रुपिंदर हांडा का ये सॉन्ग 2015 में रिलीज हुआ था. इस सॉन्ग को रुपिंदर हांडा ने गाया है और इसको कंपोज देसी क्रू ने किया है जबकि इसके लिरिक्स नरिंदर बाठ ने लिखे हैं. बोलों में देसीपन और पंजाबी लाइफस्टाइल की झलक इसे बाकी पार्टी गानों से अलग बनाती है.

42 करोड़ से ज्यादा व्यूज

काली एक्टिवा की सफलता का अंदाजा इसके डिजिटल व्यूज से लगाया जा सकता है. यूट्यूब पर गाने को 42 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. यह आंकड़ा बताता है कि गाना सिर्फ पंजाब तक सीमित नहीं रहा, बल्कि अलग-अलग जगहों तक भी पहुंचा है.

रुपिंदर हांडा (Rupinder Handa) की पहली एल्बम 'मेरे हानिया' 2006 में रिलीज हुई थी. रुपिंदर हांडा जब भी अपना कोई सॉन्ग लेकर आती हैं तो यूट्यूब पर यह खूब धूम मचाता है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Punjabi Songs, Bollywood, Kaali Activa Song, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com