विज्ञापन

आयुष्मान खुराना और शरवरी की 'ये प्रेम मोल लिया' का ट्रेलर रिलीज, शादी और रिश्तों पर नई सोच दिखाएगी फिल्म

आयुष्मान खुराना और शरवरी की नई फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. राजश्री प्रोडक्शन की इस फैमिली ड्रामा फिल्म के ट्रेलर ने आते ही दर्शकों का दिल जीत लिया है.

आयुष्मान खुराना और शरवरी की 'ये प्रेम मोल लिया' का ट्रेलर रिलीज, शादी और रिश्तों पर नई सोच दिखाएगी फिल्म
आयुष्मान खुराना और शरवरी की 'ये प्रेम मोल लिया' का ट्रेलर रिलीज
NDTV

आयुष्मान खुराना और शरवरी की नई फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. राजश्री प्रोडक्शन की इस फैमिली ड्रामा फिल्म के ट्रेलर ने आते ही दर्शकों का दिल जीत लिया है. लोग इसे शादीशुदा जोड़ों के लिए जरूर देखने लायक बता रहे हैं. ‘ये प्रेम मोल लिया' के ट्रेलर की शुरुआत आयुष्मान के वॉइसओवर से होती है. वह कहते हैं कि उनके पिता ने उनकी पत्नी के परिवार पर केस कर दिया है. वह सिर्फ वेद मिश्रा का बेटा नहीं, बल्कि पूर्वा सोलंकी का पति भी है. यहीं से कहानी की असली परीक्षा शुरू होती है.

ट्रेलर में क्या खास है

‘ये प्रेम मोल लिया' के ट्रेलर में दिखता है कि प्रेम (आयुष्मान) पूर्वा (शरवरी) से सीधे शादी करना चाहता है. वह रिलेशनशिप में समय गंवाना नहीं चाहता. लेकिन पूर्वा अपनी जिम्मेदारियों के कारण अपना परिवार नहीं छोड़ना चाहती. इसके बाद प्रेम फैसला करता है कि वह खुद पूर्वा के घर जाकर जमाई बनेगा. दोनों परिवारों को एक ही घर में 50-50 की साझेदारी में रखेगा. मायका और ससुराल की पुरानी सोच को तोड़ते हुए फिल्म यह संदेश देती है कि पति-पत्नी का रिश्ता रीति-रिवाजों से नहीं, बल्कि दिल से जुड़ा होता है.

कब रिलीज होगी फिल्म

‘ये प्रेम मोल लिया' का ट्रेलर देखकर लगता है कि फिल्म समाज की पुरानी सोच को चुनौती देती है. जहां सालों से लड़कियों को पराया धन कहा जाता रहा है, वहां यह कहानी दोनों परिवारों को बराबर का दर्जा देती है. राजश्री प्रोडक्शन लंबे समय से फैमिली फिल्में बना रही है. इस फिल्म में भी वही पुरानी भावनाएं और नई सोच का मेल दिखता है. निर्देशन सूरज बड़जात्या का है. फिल्म 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

यह भी पढ़ें | Chhath Puja: छठ माता की भक्ति में डूबे नजर आए आयुष्मान खुराना, बोले- इससे पहले कभी छठ पूजा नहीं मनाई थी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ayushmann Khurrana, Sharvari, Sharvari Wagh, Yeh Prem Mol Liya, Yeh Prem Mol Liya Release Date
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com