Prime Video की नंबर वन इंडियन सीरीज पंचायत के सीजन 5 के लिए तैयार हो जाइए क्योंकि बनराकस (दुर्गेश कुमार) ने बता दिया है कि वह प्राइम वीडियो पर पंचायत 5 की रिलीज डेट का ऐलान करेंगे. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि हाल ही में बनराकस की पत्नी और फुलेरा की नई प्रधान क्रांति देवी ने प्रधानपति बनराकस (दुर्गेश कुमार) को पंचायत सीजन 5 की रिलीज डेट बताने के लिए पहले 1 करोड़ हार पहनाने की मांग की थी, जिसे फैंस ने भी मिलकर कुछ ही समय में यह लक्ष्य पूरा कर दिया. लेकिन फिर 10 करोड़ फूलों का हार पहनाने की शर्त रख दी, जिसे लगता है फैंस ने पूरा कर दिया है. इसके बाद बनराकस ने बता दिया है कि वह कब पंचायत के सीजन 5 का ऐलान करेंगे.
प्राइम वीडियो ने बनराकस की शर्त पूरी होने का बताया वीडियो
प्राइम वीडियो सीरीज ‘पंचायत' के फैंस का इंतज़ार अब खत्म होने वाला है. फुलेरा से एक बड़ी खबर सामने आई है. बनराकस (दुर्गेश कुमार) ने आखिरकार शो की बहुप्रतीक्षित वापसी को लेकर एक बड़ा ऐलान कर दिया है. अब फैंस को ‘पंचायत सीज़न 5' की रिलीज़ डेट जानने के लिए ज्यादा इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि इसकी रिलीज़ डेट का खुलासा कल यानी बुधवार 18 नवंबर 2026 को किया जाएगा. फुलेरा के नए प्रशासन और बनराकस की ओर से मिले इस नए अपडेट ने फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है. अब देखना दिलचस्प होगा कि ‘पंचायत सीजन 5' की वापसी की तारीख क्या होने वाली है.
पंचायत के बारे में
पंचायत भारत की सबसे लोकप्रिय और प्रशंसित वेब सीरीज में से एक है, जिसके 4 सीजन Amazon Prime Video पर स्ट्रीम हो चुके हैं. इसे द वायरल फीवर (TVF) ने बनाया है. इसकी कहानी अभिषेक त्रिपाठी (जितेन्द्र कुमार) की है, जो इंजीनियरिंग करने के बाद अच्छी नौकरी न मिलने पर उत्तर प्रदेश के गांव फुलेरा में पंचायत सचिव की नौकरी करने के लिए मजबूर हो जाता है. इसके बाद कहानी आगे बढ़ती है और वह बृज भूषण दुबे (प्रधान पति), मंजू देवी (प्रधान), विकास, प्रहलाद पांडे और रिंकी से मिलता है. वहीं भूषण (बनराकस) और क्रांति देवी का दुश्मन बन जाता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं