विज्ञापन

हिमेश रेशमिया का छठ गीत बुलाए छठी मां रिलीज, श्रेया घोषाल और केशव आनंद की आवाज में जीता दिल

Chhath Song Bulaye Chhathi Maa: ये प्रेम मोल लिया का बुलाए छठी मां रिलीज हो गया है, जिसे श्रेया घोषाल और केशव आनंद ने गाया है. इसे फैंस का खूब प्यार मिल रहा है. इसे देखकर यूट्यूब यूजर्स जय छठी मैया कहते हुए नजर आ रहे हैं.

हिमेश रेशमिया का छठ गीत बुलाए छठी मां रिलीज, श्रेया घोषाल और केशव आनंद की आवाज में जीता दिल
Chhath Song Bulaye Chhathi Maa: हिमेश रेशमिया का छठ पूजा का गाना रिलीज, श्रेया घोषाल की आवाज में गूंजा बुलाए छठी मां
YouTube

Chhath Song Bulaye Chhathi Maa: छठ पर्व के खास अवसर पर सूरज आर. बड़जात्या की आने वाली म्यूजिकल फैमिली एंटरटेनर ये प्रेम मोल लिया अपने म्यूजिक को लेकर चर्चा में है क्योंकि इसमें कई सालों बाद सूरज बड़जात्या ने हिमेश रेशमिया के साथ हाथ मिलाया है. ये प्रेम मोल लिया के गाने ये प्रेम मोल लिया, जय अंबे बोल, झुमका पटोला और सावन आया है के सभी प्लेटफॉर्म पर 700 मिलियन व्यूज के बाद अब मेकर्स बुलाए छठी मैया लेकर आए हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसे देखते ही फैंस ने तारीफ करना शुरू कर दिया है और कमेंट सेक्शन में जय छठी मैया कहते हुए नजर आ रहे हैं. 

ये प्रेम मोल लिया का छठी मां गाना रिलीज

मेकर्स ने छठ पूजा के शुभ अवसर पर बुलाए छठी मां रिलीज कर दिया है, जिसे श्रेया घोषाल और केशव आनंद ने गाया है. जबकि हिमेश रेशमिया ने कंपोज किया है. वहीं लिरिक्स मनोज मुंतशिर शुक्ला ने लिखे हैं. 

गाने के लिरिक्स हैं...

हाथों में हैं प्रेम के कंगन..
सर पे आशीर्वादों की छाया..
सब को वैसा घर - वर देना..
गंगा माँ जो मैंने पाया..

आओ रे सारे आओ..
आँखों के तारे आओ..
देखो बुलाए छठी माँ..
भोले बिदेसिया रे..
बैठी हुई है द्वारे..
नैना बिछाए छठी मां..

ये भी पढे़ं- Pawan Singh Chhath Song: पवन सिंह का भोजपुरी छठ गीत, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और झारखंड में सबसे ज्यादा देखा गया गाना, यूट्यूब पर 241 मिलियन व्यूज 

ये प्रेम मोल लिया के बारे में 

हिमेश रेशमिया और सूरज बड़जात्या एक बार फिर साथ काम कर रहे हैं. इससे पहले दोनों प्रेम रतन धन पायो के लिए साथ आए थे. ये प्रेम मोल लिया में आयुष्मान खुराना और शरवरी पहली बार एक साथ नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन सूरज आर. बड़जात्या ने किया है और इसे राजश्री प्रोडक्शंस ने महावीर जैन फिल्म्स के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है. ये प्रेम मोल लिया 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जिसे राजश्री प्रोडक्शंस और महावीर जैन फिल्म्स द्वारा एक बड़े पर्दे की फैमिली एंटरटेनर के तौर पर पेश किया जा रहा है. 

ये भी पढ़ें- 39 साल बाद पर्दे पर श्रीराम-सीता का रियूनियन, अरुण गोविल-दीपिका चिखलिया बने पति पत्नी, फैंस हुए इमोशनल 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yeh Prem Mol Liya, Chhath Puja Song, Himesh Resahmmiya, Chhath Song, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com