संगीता बिजलानी अपनी खूबसूरती और फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं. 66 की उम्र में भी वह बेहद ग्लैमरस दिखती हैं. हाल ही में उन्होंने एक फैंशन शो में हिस्सा लेकर अपने लुक से सबको चौका दिया. मिस दिवा सुप्रा नेशनल 2025 में फेमिना मिस इंडिया 1980 संगीता बिजलानी ने दिल्ली टाइम्स फैशन वीक के रनवे पर वॉक करके धूम मचा दी. यहां उन्होंने डिजाइनर मंदिरा विर्क का डिजाइन किया हुआ ड्रेस पहना था. शानदार ऑरेंज ड्रेस में वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं. उन्होंने शो में अपनी अलग-अलग पर्सनैलिटी की झलक दिखाई. संगीता बिजलानी ने शोस्टॉपर की भूमिका निभाई और फिनाले में अपने ग्लैमर का तड़का लगाया.
मंदिरा विर्क की फाउंडर और क्रिएटिव डायरेक्टर मंदिरा विर्क ने कहा, "रनवे पर इस कलेक्शन को पेश करना हमारे लिए बहुत खास था. यह कलेक्शन मंदिरा विर्क की उस महिला का जश्न मनाता है जो कॉन्फिडेंट, ग्लैमरस और सहज रूप से एलिगेंट है.संगीता बिजलानी का शोस्टॉपर होना इस शो को और भी यादगार बना गया. उनकी मौजूदगी ज़बरदस्त है और उनका ग्लैमर सदाबहार है. जिस तरह से उन्होंने फिनाले लुक को कैरी किया, उससे कॉन्फिडेंस, सोफिस्टिकेशन दिखा. 66 की उम्र में भी उनका जलवा देखने लायक है. पूर्व एक्ट्रेस और सुपरमॉडल संगीता बिजलानी अपने यंग लुक जैसे स्टाइल और एलिगेंस से आज भी लोगों का ध्यान खींचती हैं और फैशन के नए बेंचमार्क सेट करती हैं.
संगीता के बारे में
9 जुलाई, 1960 को जन्मीं संगीता अपने शानदार पब्लिक अपीयरेंस, एयरपोर्ट लुक्स और रनवे वॉक के ज़रिए एक प्रमुख स्टाइल आइकॉन बनी हुई हैं. उन्होंने लैक्मे फैशन वीक जैसे बड़े फैशन इवेंट्स में सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है. उनके यंग लुक के पीछे उनके कड़े फिटनेस रूटीन, योग और संतुलित जीवनशैली है, जिसकी वजह से वे अलग-अलग तरह के कपड़ों को आसानी से कैरी कर पाती हैं.
सलमान के साथ अफेयर और अजहरुद्दीन से शादी
संगीता ने फिल्मों में भी काम किया है. उन्होंने फिल्म'कातिल' (1988) से डेब्यू किया था. वह हिट एक्शन फिल्म 'त्रिदेव' (1989) में लीड रोल में नजर आईं. बाद में वह'जुर्म' (1990), 'हथियार' (1989) और 'हातिम ताई' (1990) जैसी फिल्मों में नजर आईं. 1990 के दशक की शुरुआत में उन्होंने दूरदर्शन के लोकप्रिय टीवी शो 'रंगोली' को होस्ट किया. 1980 के दशक के आखिर और 1990 के दशक की शुरुआत में बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के साथ उनका चर्चित रिश्ता रहा. दोनों शादी भी करने वाले थे. हालांकि उनकी शादी टूट गई और बाद में उन्होंने 14 नवंबर, 1996 को भारतीय क्रिकेट कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन से शादी की. 2010 में दोनों का तलाक हो गया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं