विज्ञापन
This Article is From Jan 01, 2020

बॉलीवुड सितारों ने स्विटजरलैंड में मनाया नए साल का जश्न, इस अंदाज में किया 2020 का स्वागत...देखें Video

सैफ अली खान (Saif Ali Khan), करीना कपूर (Kareena Kapoor), अनुष्का शर्मा, विराट कोहली, वरुण धवन (Varun Dhawan) और नताशा दलाल ने इस तरह किया 2020 का स्वागत, Video हुआ वायरल

बॉलीवुड सितारों ने स्विटजरलैंड में मनाया नए साल का जश्न, इस अंदाज में किया 2020 का स्वागत...देखें Video
स्विटजरलैंड से बॉलीवुड सेलेब्स का वीडियो हुआ वायरल
  • फिल्मी सितारों ने स्विटजरलैंड में मनाया न्यूईयर
  • सैफ अली खान और करीना कपूर का वीडियो हुआ वायरल
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है वीडियो
नई दिल्ली:

नया साल 2020 (New Year 2020) के मौके पर दुनिया भर में हर्षोल्लास का माहौल देखने को मिला. बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) अपनी बीवी करीना कपूर (Kareena Kapoor) संग, भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और साथ ही वरुण धवन अपनी गर्लफ्रेंड नाताशा दलाल के साथ स्विटजरलैंड में न्यूईयर सेलिब्रेट कर रहे हैं. स्विटजरलैंड में ये सभी सेलेब्रिटीज एक साथ 2019 की आखिरी शाम सेलिब्रेट करते जश्न में सराबोर दिखे. अब इस दौरान का उनका वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सैफ अली खान, करीना कपूर, अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma), वरुण धवन (Varun Dhawan) और विराट कोहली के साथ मिलकर सभी को नए साल की शुभकामनाएं दे रहे हैं. 

दीपिका पादुकोण ने पंजाब स्टाइल में किया नए साल का स्वागत, को-स्टार संग यूं किया भांगड़ा- देखें Video

2020 crew 🦍

A post shared by Varun Dhawan (@varundvn) on


इस वीडियो में सभी सितारे नए साल के जश्न में डूबे हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और करीना कपूर (Kareena Kapoor) संग ये सारे सेलेब्स खूब मस्ती कर रहे हैं. इस वीडियो में सैफ अली खान सभी को नए साल की ढ़ेरों बधाइयां दे रहे हैं तो वहीं करीना और अनुष्का (Anushka Sharma) भी उनके पीछे-पीछे सब को न्यूईयर विश कर रही हैं. 

शाहरुख खान के ट्वीट ने बटोरी सुर्खियां, किंग खान बोले- मेरे पास अपने आप में ही बहुत सारी गलतिया हैं...

सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के इस वीडियो को उनके फैन क्लब ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है. सैफ अली खान के इस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें, तो जल्द ही सैफ अली खान फिल्म 'तान्हा जी: द अनसंग वॉरियर (Tanhaji: The Unsung Warrior)' में नजर आएंगे. यह फिल्म 10 जनवरी को रिलीज होगी. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Happy New Year 2020, New Year 2020, Saif Ali Khan, Kareena Kapoor, Virat Kohli, Anushka Sharma, Varun Dhawan, Natasha Dalal, Switzerland, Saif Ali Khan Video, Saif Ali Khan Video Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com