साउथ के सुपरस्टार किच्चा सुदीप स्टारर 3डी फैंटेसी एक्शन-एडवेंचर Vikrant Rona की रिलीज डेट टाल दी गई है. फिल्ममेकर्स ने इसकी पुष्टि करते हुए एक आधिकारिक बयान जारी किया है. फिल्म मेकर्स द्वारा जारी किए गए आधिकारिक बयान में कहा, 24 फरवरी को सिनेमाघरों में आप सभी से मिलने की हमारी इच्छा के बावजूद, वर्तमान में कोविड महामारी के कारण लगने वाले रीस्ट्रिक्शन्स को देखते हुए हम फिल्म को दुनिया भर में एक ग्रैंड रिलीज नहीं कर सकते. हालांकि मेकर्स ने आगे जल्द की इसके रिलीज की बात भी कही है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Vikrant Rona के निर्मातओं ने कहा है, हम जल्द ही नई तारीख की घोषणा करेंगे, जिस दिन दुनिया अपने नए हीरो से मिलेगी. एक्शन ड्रामा 'पहलवान' के बाद जी स्टूडियोज ने किच्चा क्रिएशंस के साथ अपने मेगा वेंचर फिल्म 'विक्रांत रोना' की घोषणा की थी. इसमें सुदीप मुख्य भूमिका में हैं और उनके साथ फिल्म में जैकलीन फर्नांडीज, निरुप भंडारी और नीता अशोक नजर आएंगे.
Vikrant Rona को कन्नड़, तमिल, तेलुगु, मलयालम और हिंदी सहित पांच भाषाओं में रिलीज करते हुए निर्माताओं ने पहला टीजर लॉन्च किया था, जो एक बच्चे के वॉयस ओवर के साथ शुरू होता है और एक टाइम स्टोरी की तरह नजर आता है. जो जल्द ही दर्शकों को किच्चा के अंदाज में फैंटम की अंधेरी दुनिया में ले जाता है. टीजर को देखकर लगता है कि 'विक्रांत रोना' बड़े पर्दे की फिल्म है. फिल्म को 3डी फॉरमेट में भी रिलीज किया जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं