विज्ञापन
This Article is From Mar 24, 2024

NDTV Indian of The Year Awards 2023-24: विक्रांत मैसी को मिला ये अवॉर्ड, स्मृति ईरानी से ट्रॉफी लेते हुए याद आए संघर्ष के दिन

NDTV Indian of The Year Awards 2023-24: सितारों से भरी इस शाम में विक्रांत मैसी और कुशा कपिला के नाम रहे ये दो अवॉर्ड.

NDTV Indian of The Year Awards 2023-24: विक्रांत मैसी को मिला ये अवॉर्ड, स्मृति ईरानी से ट्रॉफी लेते हुए याद आए संघर्ष के दिन
विक्रांत मैसी को मिला सम्मान
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मेसी के लिए ये होली बहुत ही खास होने वाली है. ऐसा इसलिए क्योंकि इस मजेदार त्योहार की शुरुआत होने से पहले ही विक्रांत को एक अवॉर्ड मिला है और सम्मान मिला है. एक एक्टर के लिए इससे बड़ी बात और क्या हो सकती है? आप सोच रहे होंगे कि विक्रांत मेसी को कौनसा अवॉर्ड मिला है तो बता दें कि एनडीटीवी ने 'इंडियन ऑफ द अवॉर्ड' नाम से एक अवॉर्ड शो होस्ट किया. इस इवेंट में विक्रांत मेसी यानी कि '12वीं फेल' एक्टर को 'एक्टर ऑफ द मंथ' अवॉर्ड मिला. इस अवॉर्ड को पाकर विक्रांत खासे खुश दिखे. आखिर एक कलाकार के काम को सम्मान से बड़ी उसके लिए और क्या बात होगी. इस इवेंट में एनडीटीवी से बातचीत में विक्रांत ने स्मृति ईरानी से मुलाकात का किस्सा भी सुनाया.

कुशा कपिला को भी मिला अवॉर्ड

कुशा कपिला को तो आप पहचानते ही होंगे. सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और अब एक्ट्रेस बन चुकीं कपिला को 'इन्फ्लुएंसर ऑफ द ईयर' के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. पिछले कुछ दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ के चलते सुर्खियों में रहने वाली कपिला को इस इवेंट में खुश और एक्साइटेड देख उनके फैन्स और फॉलोअर्स भी खुश दिखे.

वर्कफ्रंट पर क्या है सीन ?

विक्रांत मेसी की बात करें तो वो मई में 'द साबरमति रिपोर्ट' नाम से एक फिल्म में नजर आने वाले हैं. इसके अलावा वेब सीरीज 'मिर्जापुर 3' की अनाउंसमेंट हो चुकी है. ऐसे में उनके बिना इस सीरीज को इमैजिन करना भी मुश्किल होगा. कुशा कपिला हाल में भूमि पेडनेकर के साथ 'थैंक्यू फॉर कमिंग' और शिल्पा शेट्टी के साथ 'सुखी' में काम कर चुकी हैं. अब वो शहनाज गिल और वरुण शर्मा के साथ 'सब फर्स्ट क्लास' में नजर आने वाली हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kusha Kapila, Kusha Kapila Instagram, Vikrant Massey Instagram, Vikrant Massey Movies, Vikrant Massey 12th Fail
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com