इन दिनों बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अपने न्यूड फोटोशूट को लेकर काफी विवाद झेल रहे हैं. बीते दिनों उन्होंने एक फैशन मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट करवाया था. उनके इस फोटोशूट का जहां फिल्मी सितारे खुलकर सपोर्ट कर रहे हैं. वहीं कुछ ऐसे भी लोग हैं जिन्हें रणवीर सिंह का न्यूड फोटोशूट करवाना पसंद नहीं आया है. इतना ही नहीं फोटोशूट करवाने पर उनके खिलाफ एफआईआर तक दर्ज हो चुकी हैं. इन सबके बीच अब एक और अभिनेता ने न्यूड फोटोशूट करवाने की इच्छा जाहिर की है.
यह अभिनेता साउथ सिनेमा के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा हैं. उन्होंने न्यूड फोटोशूट करवाने की इच्छा फिल्म निर्माता करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में कही है. वह अभिनेत्री अनन्या पांडे के साथ कॉफी विद करण 7 में पहुंचे. इस दौरान रैपिड फायर राउंड में करण जौहर ने विजय देवरकोंडा से करो या मरो सेगमेंट में कई सवाल पूछे. जिसका अभिनेता ने बेबाकी से जवाब दिया है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
करण जौहर ने उनसे कहा, 'क्या आप कभी इंटरनेशनल मैगजीन के लिए न्यूड पोज देंगे या नहीं.' इसके जवाब में विजय देवरकोंडा ने कहा, 'अगर अच्छी तरह से शूट किया जाता है तो मुझे कोई आपत्ति नहीं होगी.' इसके अलावा अभिनेता ने करण जौहर के और भी कई सवालों का जवाब दिया है. आपको बता दें कि बीते दिनों विजय देवरकोंडा अपनी अपकमिंग फिल्म लाइगर के एक पोस्टर को लेकर सुर्खियों में थे. इस पोस्टर में वह न्यूड पोज देते दिखाई दिए थे. फिल्म लाइगर में विजय देवरकोंडा के साथ अभिनेत्री अनन्या पांडे मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी.
Darlings फिल्म को लेकर आलिया भट्ट ने NDTV से कही ये बात
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं