Sushmita Sen at Lakme Fashion Week: सुष्मिता सेन एक बार फिर वर्क मोड में आ गई हैं. जहां हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर "क्विक लाइव सेशन" के साथ फैंस को अपनी हेल्थ अपडेट दी थी तो वहीं अब सोशल मीडिया पर उनके रैंप वॉक की झलक ने फैंस का दिल जीत लिया है. एक्ट्रेस शनिवार को लैक्मे फैशन वीक में अनुश्री रेड्डी के लिए शोस्टॉपर बनीं थीं, जिसकी वीडियो देखकर फैंस उनके सपोर्ट में रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं हार्ट और फायर इमोजी शेयर करते दिख रहे हैं.
पैपराजी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में येलो लहंगा पहने रैंप पर वॉक करती हुई नजर आ रही हैं. लैक्मे फैशन वीक के इस वीडियो में आर्या एक्ट्रेस की अदाएं और नजाकत देख फैंस भी अपना रिएक्शन दिए बिना नहीं रह पाए हैं. वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा, ''हार्ट अटैक झेलने के बाद काम पर लौटीं. काम करती रहें.'' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ''ब्रह्मांड़ सुंदरी.'' तीसरे ने लिखा, ''कुछ भी कहो, अलग ही पर्सनैलिटी है इनकी.'' चौथे ने लिखा, ''उफ्फफफफ कितनी ग्रेसफुल हैं.'' इसके साथ ही फैंस ने हार्ट इमोजी की पोस्ट पर बहार लगा दी है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इससे पहले दिल का दौरा पड़ने से उबर रहीं सुष्मिता सेन ने कार में बैठे हुए फैंस का सपोर्ट पाने के लिए शुक्रिया अदा किया. उन्होंने कहा, "मैं लैक्मे फैशन वीक में शोस्टॉपर के रूप में अनुश्री रेड्डी के लिए चलीं. मीडिया के सभी सदस्यों को धन्यवाद, जो इतने दयालु और प्यारे थे. मैं बहुत ही धन्य लड़की हूं और मैं यह कहती रहती हूं. मैं वास्तव में बहुत खुश महसूस कर रही हूं क्योंकि अनुश्री का धन्यवाद, जिन्होंने मुझे आने और चलने और शोस्टॉपर बनने के लिए कहने का साहस दिखाया. मुझे लगता है कि ज्यादातर लोग ऐसे ही रहे होंगे, अभी, यह अच्छा समय नहीं है. मैं आपको बताती हूं...महिलाएं...जब हम एक-दूसरे के साथ खड़े होते हैं और सबसे कठिन समय में भी बेस्ट परफॉर्म करते हैं तो यह बहुत अच्छा लगता है. इस वीडियो पर फैंस ने हार्ट इमोजी शेयर करते हुए एक्ट्रेस पर प्यार लुटाया है.
बता दें, सुष्मिता सेन ने इस महीने की शुरुआत में फैंस को हैरान कर दिया था. दरअसल, उन्होंने इंस्टाग्राम पर घोषणा की कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा है. इस खबर से फैंस को गहरा झटका लगा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं