विज्ञापन
This Article is From Jul 17, 2022

दोस्तों साथ पूल पार्टी करते दिखे विक्की कौशल, फैन्स बोले- भइया भाभी कहां हैं ?

सोशल मीडिया पर विक्की कौशल की शेयर की गई तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों में देखा जा सकता है की विक्की हमेशा की तरह काफी हैंडसम दिखाई दे रहे हैं.

दोस्तों साथ पूल पार्टी करते दिखे विक्की कौशल, फैन्स बोले- भइया भाभी कहां हैं ?
दोस्तों साथ पूल पार्टी करते दिखे विक्की कौशल
नई दिल्ली:

पत्नी कैटरीना कैफ का जन्मदिन मनाने के लिए विक्की कौशल उन्हें दोस्तों और परिवार के साथ खास जगह ले गए. बीते दिन ग्रुप की जमकर सेल्फी शेयर की जा रही थीं. वहीं हाल ही में विक्की कौशल की कुछ पूल पार्टी वाली तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं. फैन्स भी उनके अंदाज की सराहना करते थक नहीं रहे हैं. वायरल हो रही इन तस्वीरों में देखा जा सकता है की विक्की के साथ उनके भाई और उनके दोस्त भी नजर आ रहे हैं. 

सोशल मीडिया पर विक्की कौशल की शेयर की गई तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों में देखा जा सकता है की विक्की हमेशा की तरह काफी हैंडसम दिखाई दे रहे हैं. उनके साथ उनके भाई भी दिखाई दे रहे हैं और कुछ करीबी दोस्त भी उनके साथ नजर आ रहे हैं. सभी बॉइज़ पूल में जमकर मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं. 

वायरल हो रही इन तस्वीरों को देख एक फैन ने कमेंट करते हुए कहा भइया भाभी का जन्मदिन मनाने गए थे, लेकिन भाभी कहां हैं ? तो वहीं विक्की के दूसरे फैन ने कमेंट करते हुए कहा क्या बात है देसी बॉइज़. काम की बात करें तो इन दिनों विक्की सारा अली खान के साथ अपने आने वाले प्रोजेक्ट में बिजी चल रहे हैं. साथ ही कैटरीना की फिल्म फोन भूत भी जल्द रिलीज होने को तैयार है. 

VIDEO: अर्जुन कपूर एयरपोर्ट पर डैशिंग लुक में आए नज़र

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vicky Kaushal, Vicky Kaushal Viral Photos, Vicky Kaushal Latest Video, Vicky Kaushal Pool Photos Viral, Vicky Kaushal Katrina Kaif, Katrina Kaif
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com