अभिनेत्री से लेखिका बनीं ट्विंकल खन्ना ने अपने पालतू डॉग मिस्टर जीव्स के साथ अपने प्यारे रिश्ते की एक मजेदार झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है. ट्विंकल ने बताया कि जैसे ही वह ट्रिप के लिए अपना सामान पैक करने लगीं, उनके पालतू डॉग को समझ आ गया कि वह कहीं जाने वाली हैं. इसके बाद मिस्टर जीव्स का चेहरा उतर गया और वह अपनी नाराजगी अलग ही अंदाज में जाहिर करने लगा.
ट्विंकल ने इंस्टाग्राम पर मिस्टर जीव्स के साथ अपनी कुछ तस्वीरें साझा की. पहली तस्वीर में वह सोफे पर अपने डॉग के साथ बैठी नजर आ रही हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में वह उसे प्यार से अपनी गोद में उठाए हुए हैं. इन तस्वीरों के साथ उन्होंने अपने पालतू डॉग की मजेदार हरकत के बारे में बताया और पूछा कि क्या दूसरे पालतू जानवर भी अपने मालिक के कहीं जाने पर इसी तरह नाराज होते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ट्विंकल ने लिखा, जैसे ही मिस्टर जीव्स ने मुझे पैकिंग करते देखा, वह उदास हो गया. उसकी पूंछ नीचे झुक गई और आंखों में भी उदासी नजर आने लगी. मेरा भी घर से जाने का मन नहीं करता, भले ही वह सिर्फ एक दिन के लिए ही क्यों न हो.
यह भी पढ़ें: शाहरुख खान के पुराने साथी का छलका दर्द- मैं अच्छा कर रहा था तो SRK ने मेरे सीन काट दिए! जोश फिल्म में थे साथ
उन्होंने लिखा, डॉग्स की भावनाओं को समझना थोड़ा मुश्किल है, क्योंकि उनकी आंखें नेचुरली थोड़ी झुकी हुई होती हैं और उनके पास पूंछ की जगह सिर्फ टेलबोन है. ट्विंकल ने पोस्ट में आगे बताया, मिस्टर जीव्स ने मुझे परेशान करने का अपना तरीका खोजा था. वह मेरे ऊपर उछलने लगा और अचानक मेरा एक मोजा चुरा लिया. इसके बाद वह मोजा लेकर भाग गया और मैं उसे पकड़ भी नहीं पाईं. ट्विंकल ने मजाक में लिखा, तो अगर आप मुझे बिना मोजे के देखें, तो समझिए यह कोई फैशन स्टाइल नहीं है. यह मिस्टर जीव्स की वजह से है. इसके साथ ही उन्होंने अपने फॉलोअर्स से पूछा कि क्या उनके पालतू जानवर भी उनके घर से बाहर जाने पर उन्हें इसी तरह 'सजा' देते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं